कपूरथला पुलिस ने कार सवार बदमाश किया काबू --- पिस्तौल, मैगजीन व कारतूस बरामद ....
- आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर की जा रही पूछताछ
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न फगवाड़ा में पुलिस टीम ने एक कार सवार युवक को काबू कर उसके पास से एक पिस्तौल, दो मैगजीन व 10 कारतूस बरामद किए हैं। इसकी पुष्टि SP फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी ने करते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जिसमे कई और भी खुलासे होने के आसार है।
एसपी फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि थाना रावलपिंडी पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदा पुत्र जंगीर सिंह वासी वोहानी फगवाड़ा के पास अवैध पिस्तौल है। जिसके आधार पर SHO बलविंदर सिंह भुल्लर के नेतृत्व में ASI प्रगट सिंह ने पुलिस टीम के साथ गांव रानीपुर रोड पर नाकाबंदी कर रानीपुर की तरफ से आ रही एक इंडिका कार को रोका, जिसमें हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदा सवार था।
पुलिस पार्टी ने कार की तलाशी लेकर हरजिंदर सिंह के कब्जे से ग्लॉक 43 ऑस्ट्रिया 9X19 मार्का एक पिस्तौल, दो मैगजीन व 10 कारतूस बरामद किए है। जिसके बाद आरोपी हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदा के खिलाफ थाना रावलपिंडी में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत FIR दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा ररही है।














No comments