गाँधी जयंती पर स्वछता अभियान --- CRPF जवानो ने बस स्टेण्ड परिसर में सफाई जनता को किया जागरूक ...
- स्वच्छता ही सेवा मुहिम के तहत समूह CRPF के जवानों की तरफ से किये जा रहे विशेष प्रयत्न
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस मौके पर 245वीं बटालियन CRPF के जवानों ने कमांडेंट ब्रिजलाल के नेतृत्व में समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा मुहिम की शुरुआत करते हुए बस स्टेंड परिसर में साफ सफाई कर लोगों को जागरुक किया गया।
कमांडेंट ब्रिजलाल ने कहा कि सफाई प्रति जागरुकता आज के समय की जरुरत है। हर नागरिक का प्राथमिक फर्ज है कि वह अपने आसपास के माहौल को साफ करने के लिए तत्पर रहे। ताकि दूषित वातावरण को शुद्ध बनाया जा सके। पिछले सप्ताह से चलाई जा रही स्वच्छता ही सेवा मुहिम तहत शहर को साफ सुथरा रखने के लिए समूह बटालियन की ओर से विशेष प्रयत्न किए जा रहे है और वातावरण को शुद्ध करने के लिए अलग-अलग किस्म के नए पौधे लगाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इस मुहीम में शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के अलावा कई NGO ने भी सहयोग दिया है।
उन्होंंने शहर की धार्मिक, सामाजिक जत्थेबंदियों व वातावरण प्रेमियों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान बढ़िया कार्यगुजारी दिखाने वाले जवानों, कर्मचारियों व सहयोगी शख्सियतों को सम्मान चिन्ह व सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बिक्रमजीत सिंह, संदीप कुमार, गुरमुख सिंह ढोट, सुखविंदर मोहन सिंह भाटिया, सन्नी सिंह बैंस, विशाल राजपूत, अमनदीप गोल्डी, विशु शर्मा, तरविंदर मोहन सिंह भाटिया, धन्नप्रीत सिंह भाटिया के अलावा कई सामाजिक जत्थेबंदियों के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
















No comments