ब्रेकिंग न्यूज़

सूर्यवंशी ध्वजारोहन से प्रभु श्री रामलीला का हुआ श्री गणेश ...

एडवोकेट जेजेएस अरोड़ा ने पूजा अर्चना कर सूर्यवंशी ध्वज किया स्थापित  

- श्रीराम विवाह के उपलक्ष्य में 5 अक्तूबर को भी भव्य शोभायात्रा का होगा आयोजन  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला में श्री प्रताप धर्म प्रचारणी सभा रामलीला दशहरा कमेटी ने आज सूर्यवंशी ध्वजारोहन से प्रभु श्री रामलीला का श्री गणेश किया है। इस उपलक्ष्य में रामलीला कमेटी ने अपने कार्यालय प्राचीन पंच मंदिर से एक विशाल शोभा यात्रा का भी आयोजन किया है।  

यह शोभायात्रा विभिन्न बाजारों व प्रमुख क्षेत्रों से होकर देवी तालाब की ग्राउंड में सम्पन्न हुई। इस शोभायात्रा का उद्धघाटन एडवोकेट व जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जेजेएस अरोड़ा ने किया है। वहीँ शोभायात्रा की अगुवाई सभाध्यक्ष सुरिंदर शर्मा ने की। शोभायात्रा के दौरान भक्तो ने जय श्री राम के जयघोष लगाते हुए पुष्प वर्षा भी की है।  

शोभायात्रा देवी तालाब ग्राउंड की पावन भूमि पर पहुंचने के बाद एडवोकेट जेजेएस अरोड़ा ने पूजा अर्चना कर सूर्यवंशी ध्वज को स्थापित किया। सभा के महासचिव रजिंदर वर्मा, राजेश सूरी व उपाध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि श्रीराम विवाह के उपलक्ष्य में 5 अक्तूबर को एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जोकि सभा के कार्यालय प्राचीन पंच मंदिर से शुरू होकर विभिन्न बजारों व अलग-अलग चौंकों से होकर वापिस पंच मंदिर पहुंचेगी।  

उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीराम की लीला आज से सांयकाल को श्री देवी तालाब के मैदान में और रात्रि को शालीमार बाग में नाटकों के रूप में दिखाई जाएंगी। इस शोभायात्रा में कृष्ण लाल सर्राफ, कमलजीत सिंह, रजिंदर वर्मा, राजेश सूरी, एडवोकेट पवन कालिया, सतीश शर्मा, मंगल सिंह, हरवंत सिंह भंडारी, पवन लुंबा, बावा पंडित, दविंदर कालिया, बिशंवर दास, पंडित किशन लाल, भूपिदर सिंह, विनय शर्मा, अक्षत कालिया समेत सैंकड़ों सभा के सदस्य व कलाकार उपस्थित थे।  

No comments