ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के खेतों में काम कर रहे युवा किसान का ट्रैक्टर पलटा, मौत ...

- मृतक युवक परिवार का इकलौता पुत्र था, 11 वर्ष पहले पिता का भी हो चुका देहांत  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के गांव दरिएवाल में खेतों में काम कर रहे युवा किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि किसान अपने खेतों में कंबाइन से धान की कटाई करवा रहा था। तभी वह ट्रैक्टर लेकर उसके पीछे ट्रॉली लेकर धान लोड करने के लिए खेतों में आया। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर पलट गया। और वह उसके नीचे आ गया। काफी मशक्कत के बाद अन्य किसानों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक युवक के पहचान 19 वर्षीय जसकरनप्रीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह वासी गांव दरिएवाल के रूप में हुई है। बता दे कि जसकरणप्रीत सिंह के पिता की 11 वर्ष पहले मौत हो गई थी और वह अपनी मां और बहन का एक ही सहारा  था। 

वहीँ युवा किसान जसकरनप्रीत सिंह की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिचितों और  शहर वासियों दवारा परिवार को इस दुखांत घटना में हुई युवक की मौत पर सांत्वना दी जा रही है। स्थानीय निवासियों मास्टर चरण सिंह हैबतपुर, अमरजीत सिंह टिब्बा, सरवन सिंह चंदी , सुखविंदर सिंह शहरी, पंजाब किसान यूनियन बागी के प्रांतीय नेता जत्थेदार परमजीत सिंह खालसा, किसान संघर्ष कमेटी कोट बुड्ढा के अध्यक्ष सुखजीत सिंह बग्गा, भारतीय किसान यूनियन कादियां के नेता बलजिंदर सिंह पाला आदि ने परिवार के साथ दुख प्रकट किया है। और सभी ने जिला प्रशासन और पंजाब सरकार से परिवार की आर्थिक मदद किये जाने की मांग की है।  

No comments