Breaking --- कपूरथला के इस गांव में नकाबपोशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 4 जख्मी .....
- रात सवा आठ बजे की घटना, धार्मिक स्थान पर बैठे लोगो पर चलाई गोलियां
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न फगवाड़ा के गांव भबियाणा में बुधवार रात करीब 8.15 बजे कुछ नकाबपोश बदमाशों दवारा अंधाधुंध गोलियां चलाने की खबर है। जिसमे 4 लोग जख्मी भी हुए है। घायलों को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीँ फायरिंग की सूचना मिलने के बाद SP रुपिंदर कौर भट्टी सिविल अस्पताल पहुंचीं और घायलों से घटना की जानकारी हासिल की है।
गांव के लोगों के अनुसार रात के समय जब लोग गांव की एक धार्मिक जगह पर इकट्ठे बैठे थे तो दो बाइक पर छह युवक जिन्होंने अपने मुँह ढके हुए थे। उन्होंने आते ही अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसमे बूटा राम पुत्र गिंदी राम, सुरेंद्र पाल पुत्र महेंद्र पाल, बिट्टू पुत्र बलबीर व जशनप्रीत सिंह पुत्र रंजीत सिंह सभी निवासी गांव भबियाणा घायल हुए हैं। गांव वासियों का आरोप है कि पुलिस सूचना के बावजूद समय पर नहीं पहुंची।
सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि 4 घायलों में से दो घायलों बिट्टू व जश्नप्रीत सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल व आप नेता मान सिविल अस्पताल में पहुंचे और अस्पताल में मौजूद घायलों से जानकारी हासिल की।
वहीँ SP फगवाड़ा रुपिंदर कौर भट्टी ने सिविल अस्पताल पहुँच घायलों से पूछताछ की और मिडिया को बताया कि तुरंत केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस टीमें मामले की तह तक जाने के लिए जांच में जुट गई हैं।
No comments