ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में कार-एक्टिवा की भीषण टक्कर, एक्टिवा सवार की मौत ....

- जालंधर से अमृतसर जा रही स्विफ्ट कार डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ जा रही एक्टिवा से टकराई, कार  सवार घायल  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला में जालंधर - अमृतसर हाईवे पर आज सुबह एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ जा रही एक्टिवा से टक्कराने से भीषण हादसा हुआ है। जिसमे एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं कार सवार भी गंभीर घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स ( SSF) की टीम ने घायल कार सवार को सुभानपुर के नजदीक एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है। और मामले की जांच थाना ढिलवां पुलिस कर रही है। इसकी पुष्टि SHO रमनदीप कुमार ने की है। 

जानकारी अनुसार आज सुबह एक स्विफ्ट कार ( HP-21-C-6232 ) तथा एक्टिवा ( PB-08-AS-9033 ) के बीच जालंधर अमृतसर हाईवे पर एक पैलेस के नजदीक भीषण टक्कर हो गई। जिसमें एक्टिवा सवार सतनाम सिंह (55 वर्ष) पुत्र निर्मल सिंह वासी वजीर भुल्लर ब्यास की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं स्विफ्ट सवार व्यक्ति अजय कुमार वासी हिमाचल प्रदेश गंभीर जख्मी हुआ है। SSF इंचार्ज गुरप्रीत सिंह के अनुसार घायल कार सवार अजय कुमार को सुभानपुर के नजदीक एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है। समाचार लिखे जाने तक उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

SSF इंचर्ज गुरप्रीत सिंह ने यह भी बताया कि स्विफ्ट कार जालंधर से अमृतसर की तरफ जा रही थी। लेकिन अचानक उसकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर कर दूसरी तरफ जा रही एक्टिवा से टकरा गई। एक्टिवा सवार सतनाम सिंह अपने गांव वजीर भुल्लर से जालंधर की तरफ जा रहा था। उनकी टीम ने मोके पहुँच घ्याल को अस्पताल में भर्ती करवाया और थाना ढिलवां पुलिस को सूचित कर दिया है। 

वहीं थाना ढिलवां के SHO रमनदीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों वाहनों सहित मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवग्रह में रखवा दिया है।  

No comments