ब्रेकिंग न्यूज़

गेस्ट फैकल्टी असिस्टेंट प्रोफेसरों ने राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन ....

- सरकार रात में चोर रास्ते से नए असिस्टेंट प्रोफेसरों की कर रही भर्ती  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला के नवाब जस्सा सिंह आहलूवालिया सरकारी कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी असिस्टेंट प्रोफेसरों ने आज साझा मोर्चा के आह्वान पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।  

इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसरों ने कहा कि वह पिछले 20-22 सालों से सरकारी कॉलेजों में काम कर रहे हैं लेकिन सरकार ने नई भर्तियां करते वक्त उनके बारे में बिल्कुल नहीं सोचा है। उनकी मांग है कि सरकार उनके भविष्य की रक्षा करे और उनका वेतन बढ़ाए।  

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के सरकारी कॉलेजों की कमान लंबे समय से गेस्ट फैकल्टी असिस्टेंट प्रोफेसरों के हाथ में है। वह कॉलेजों में सभी तरह के काम करते हैं। चाहे वह किसी भी तरह की सरकारी ड्यूटी हो या फीस वसूलने का काम, सभी सरकारी कॉलेजों में गेस्ट फैकल्टी से काम लिया जाता है।  

अब सरकार दवारा असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की जा रही है। लेकिन फिर भी सरकार रात में चोर रास्ते से नए असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती करती है और जो लंबे समय से सरकारी कॉलेजों में सेवाएं दे रहे हैं। उनके भविष्य के बारे में नहीं सोचती।  

उन्होंने मांग की है कि हमें नए सहायक प्रोफेसरों के आने की चिंता नहीं करनी चाहिए। बल्कि सरकार को हमारे भविष्य की रक्षा करनी चाहिए, हमारे परिवारों के बारे में सोचना चाहिए।   

No comments