अखिल भारतीय अग्रवाल सभा महिला विंग दवारा महोत्सव- 4 का आयोजन ......
- त्योहारों के शुभ अवसर पर महिला सशक्तिकरण की नई पहचान
- महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को समर्पित महोत्सव-4 को सफल बनाएं
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
अखिल भारतीय अग्रवाल सभा महिला विंग कपूरथला की ओर से 8 अक्टूबर को आयोजित महोत्सव-4 के उपलक्ष्य में मंगलवार को कार्यकारिणी कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया। महिला विंग के कार्यकारिणी सदस्य मोनिका गोयल, डॉ. अर्चना गर्ग, सोनिका गुप्ता, वंदना अग्रवाल, बिंदु अग्रवाल, मधु गुप्ता, स्तुति अग्रवाल, तान्या गोयल, विनीता अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, शैली गुप्ता, पूजा अग्रवाल व नेहा गुप्ता मीटिंग मे उपस्थित हुए।
मीटिंग में उपस्थित सदस्यों द्वारा महोत्सव-4 की तैयारियों के विषय में विचार-चर्चा की गई और हर्षपूर्वक यह बताया गया कि एक्सिबिशन की सभी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं । पिछले कई वर्षों से महोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन हो रहा है और नारी सशक्तिकरण की इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी नारी शक्ति की इस उड़ान को मुकम्मल बनाने का एक प्रयास रहेगा।
इस मौके पर हैंडलूम आइटम्स, हैंड मेड पेंटिंग, सूट, ज्वेलरी, लेदर पर्स, डेकोरेटिव आइटम्स, रेजिन आर्ट, गिफ्ट आइटम्स इत्यादि सजावटी सामान की एग्जिबिशन के साथ साथ खाने-पीने के स्टॉल्स का भी प्रबंध किया जा रहा है। बहुत गर्व की बात है कि कपूरथला और आसपास के शहरों से स्किल्ड महिलाएं या अपना बिजनेस चला रही महिलाएं इस अवसर पर अपनी भागीदारी दे रही हैं।
कपूरथला शहरवासियों को महिला विंग अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन कपूरथला की ओर से महोत्सव-4 के लिए सादर निमंत्रण है। त्योहारों के शुभ आगमन के अवसर पर आइए इस सुनहरे मौके पर महिला सशक्तिकरण को एक नई पहचान दें, सशक्तता के मार्ग पर स्किल्ड महिलाओं के साथ कदम से कदम मिलाएं और इस खूबसूरत मौके का लाभ उठाएं। शहरवासियों को इस मौके पर प्रेमपूर्वक निमंत्रण है कि महिला सशक्तिकरण के इस यज्ञ को अपनी उपस्थिति से सराहिए और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दीजिए।















No comments