कपूरथला के गांवों में सर्वसम्मति से पंचायतों का चयन सराहनीय कदम -- परविंदर सिंह ढोट
- इससे आपसी भाईचारा रहेगा कायम, सरकार दवारा ऐसे गाँवो को 5 लाख अनुदान और खेल का मैदान देने की घोषणा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब में हो रहे पंचायत चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह से सरगर्म है और अलग-अलग गांवों में पंच और सरपंच के लिए अलग-अलग उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किया जा रहा है। वहीँ कुछ गाँवो में सर्वसम्मति से पंचायतो का चयन किया जा रहा है जो कि सरहनीय कदम है। यह शब्द AAP के प्रदेश संयुक्त सचिव परविंदर सिंह ढोट ने कहते हुए बताया कि यह गतिविधि सराहनीय है और इससे आपसी भाई चारा भी कायम रहेगा।
परविंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में ऐसा पहली बार हो रहा है कि सरकार पंचायत चुनाव के दौरान किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं कर रही है। जिसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं और बड़ी संख्या में गांवों में पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी जा रही हैं।
वहीँ पंजाब सरकार की तरफ से सर्वसम्मति से चुनी जाने वाली पंचायतों को 5 लाख रुपये का अनुदान और खेल का मैदान देने की घोषणा की गई है। आप नेता ने गांवों के लोगों से आपसी भाईचारा कायम रखते हुए सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत चुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में पंचायत चुनाव के लिए वोट पड़ने हैं। वहां आपसी भाईचारा कायम रखा जाये।
पंचायत चुनाव के दौरान सरपंच एवं पंची का चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को यदि किसी प्रकार की कठिनाई आ रही है तो वह किसी भी समय उनके कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन चुनाव को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और परिश्रम से काम कर रहा है। और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों को तैनात किया गया है।















No comments