पंजाब के इस क्षेत्र में AAP और कांग्रेस नेता आमने सामने, ईंट पत्थर बरसाए, गोलियां भी चली ...
- पूर्व कांग्रेस MLA गंभीर घायल, तनावपूर्ण माहौल को संभालने के लिए पुलिस ने किये हवाई फायर
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब के फिरोजपुर जिले के जीरा कस्बे में पंचायत चुनाव के लिए नामंकन भरने को लेकर AAP और कांग्रेस नेता और वर्कर आमने सामने हो आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर ईंट पत्थर बरसाए गए। सूत्रों की माने तो पुलिस की मौजूदगी में गोलियां भी चलाई गईं। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं।
वहीँ इस घटना में जीरा के जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व MLA कुलबीर सिंह जीरा भी गंभीर घायल हो गए। इस घटना में उनके मुंह से खून बहता दिख रहा है। इसके बाद जीरा के समर्थक भड़क गए हैं। बता दे कि आज दोपहर बाद जीरा शहर के क्लॉक टावर पर टकराव की स्थिति बनी हुई थी। तनाव की स्थिति को देखते हुए हेड क्वार्टर से और फोर्स मंगवानी पड़ी। मौके की कुछ तस्वीरें वायरल हुई है। जिसमें पुलिस के सामने ही एक पक्ष दूसरे पर पत्थर मारते हुए नजर आ रहे है।
जानकारी अनुसार एक गांव से कांग्रेस समर्थक दोपहर को साथियों के साथ सरपंच पद के लिए नामांकन भरने के लिए जीरा चुनाव अधिकारी ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान आप विधायक नरेश कटारिया और कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों के बीच लात-घूंसे चलने लगे।
मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच पुलिस के सामने ही पथराव शुरू हो गया। देखते ही देखते एक पक्ष ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। घटना के वक्त मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात थी। पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद थे। पुलिस को तनावपूर्ण हालात पर काबू पाने के लिए हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी।

















No comments