ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला CIA टीम ने 2 नशा तस्कर किये काबू , 61 ग्राम हेरोइन बरामद ...

- बाइक सवार आरोपियों के खिलाफ थाना तलवंडी चौधरियां में FIR दर्ज. पूछताछ जारी   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला के CIA स्टाफ टीम ने आपराधिक तत्वों की तलाश में की जा रही गश्त के दौरान बिना नंबर की बाइक आ रहे 2 नशा तस्करो को काबू किया है। जिनके पास से 61 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई है। इसकी पुष्टि करते हुए सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना तलवंडी चौधरियां में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर सप्लाई चैन बारे पूछताछ की जा रही है। आरोपिओ की माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है।   

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सीआईए में तैनात सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह पुलिस पार्टी के सहित मुंडी मोड़ के नजदीक आपराधिक तत्वों की तलाश में गश्त कर रहे थे। जब वह गोइंदवाल साहिब की तरफ धुस्सी बाँध की लिंक सड़क जाने लगे तो सामने से दो बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। जो पुलिस पार्टी को देख घबराकर पीछे की तरफ मुड़ गए। उक्त बाइक सवारो को पुलिस पार्टी की मदद से काबू कर पूछताछ की गई। उनकी बाइक पर आगे पीछे कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी। और उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 61 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।  

सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि काबू किए गए युवकों की पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र राजपाल व अमित दीप सिंह दोनों वासी गांव बूह थाना फत्तू धींगा के रूप में हुई है। जरनैल सिंह ने यह भी बताया कि काबू किए गए दोनों आरोपिओ के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। आज उन्हें माननीय अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है।   

No comments