कपूरथला की दाना मंडी में फसल की सरकारी खरीद के पहले दिन आढ़ती रहे हड़ताल पर ..
- बिक्री के लिए किसान नहीं लाये धान, सभी मंडियों में फसल की तुलाई और सफाई का काम अनिश्चित काल के लिए बंद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब की मंडियों में आज से शुरू होने वाली सरकारी खरीद के पहले ही दिन कपूरथला में धान की कोई खरीद नहीं हुई है। कियोंकि मंडी में आढ़ती एसोसिएशन की और से अपनी मांगो को लेकर हड़ताल की गई है। वहीँ कोई भी किसान अपनी फसल लेकर नहीं आया। इसकी जानकारी एसोसिएशन के प्रधान विपन कुमार ने देते हुए बताया कि आढ़ती एसोसिएशन के जिला कपूरथला यूनिट दवारा अनाज मंडी में धरना प्रदर्शन करते हुए रोष जाहिर किया और सरकार की नीतिओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई है।
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विपन कुमार ने यह भी बताया कि आढ़ती और मजदूरों की अपनी अलग अलग लंबित मांगों जिसमें मुख्यता आढ़ती फीस जो की साल 2019 से 46 रुपए पार्टी क्विंटल फिक्स की गई है को फिर से 2.5% लागू करना, ई पी एफ की करीब 50 करोड़ की राशी को जारी करवाना, लोडिंग के लिए लेबर का रेट कम होना, निजी कंपनियों के गोदामों में रखे अनाज पर आढ़त न मिलना शामिल है।
आढ़तियों ने बताया की जब तक यह मांगे नहीं मानी गई तब तक मंडी में हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हड़ताल करना उनकी मजबूरी है जिसके चलते इस का प्रभाव पूरी खरीद प्रक्रिया पर होगा।
















No comments