कपूरथला में पाजियां स्टेशन के नजदीक एक व्यक्ति आया ट्रेन की चपेट में, मौत ....
- पिछले कुछ वर्षों से मानसिक तौर पर परेशान था मृतक
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी रेल मार्ग पर पाजियां स्टेशन के नजदीक एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हालाँकि परिवार के अनुसार मृतक व्यक्ति मानसिक परेशान बताया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी की टीम ने मोके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है।
इसकी जानकारी जीआरपी के ASI शकील मुहम्मद ने बताया कि मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह ( 50 वर्ष ) पुत्र प्यारा सिंह वासी गांव तलवंडी पाई के रुप में हुई है। मृतक के शव को सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया है।
कपूरथला जीआरपी प्रभारी सुखविंदर सिंह व ASI शकील मुहम्मद ने बताया कि उन्हें सोमवार दोपहर 2:30 बजे जम्मू से अहमदाबाद जा रही ट्रेन संख्या 19224 के ड्राइवर ने सूचना दी कि पाजियां स्टेशन के नजदीक एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है।
घटना की सूचना के बाद पुलिस पार्टी सहित वह पुलिस टीम सहित पहुंचे और शव को कब्जे में लिया और मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों से की पहचान कुलविंदर सिंह पुत्र प्यारा सिंह वासी गांव तलवंडी पाई के रुप हुई जिसके बाद उसके बेटे परमिंदर सिंह को मोके पर बुलाया। जिसने बताया कि उसका पिता कुलविंदर सिंह पिछले कुछ वर्षों से मानसिक तौर पर परेशान थे। और कल सुबह घर से निकले थे।
जीआरपी पुलिस ने मृतक के बेटे के ब्यान कलमबद्ध कर रही है। आज मंगलवार को दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा।















No comments