ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब के सदस्यों को ADC बाजवा की सलाह --- अधिकारो के साथ साथ कर्तव्य भी जरुरी ...
- 20 वर्षो से निस्वार्थ भावना से काम कर रहा ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब -- बहादुर सिंह UK
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
मानव अधिकार के साथ साथ कर्तव्य की समझ भी बेहद जरूरी है। जिसके तहत ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब पंजाब इन कार्यों को बखूबी निभा रहा है। यह शब्द ADC (D) वरिंदर पाल बाजवा ने क्लब के नए सदस्यों को आईडी कार्ड वितरण समारोह दौरान कहते हुए कहा कि मानव अधिकार बहुत बड़ा विषय है। इसलिए क्लब के नए सदस्यों को अधिकारी व कर्तव्य के बीच सामंजस्य बिठाकर जनसेवा करना का हुनर लाजमी आना चाहिए। तभी क्लब के उद्देश्यों की सही मायनों में पूर्ति हो पाएगी। उन्होंने सभी नए सदस्यों को बधाई दी।
इससे पहले विशेष अतिथि NRI बहादुर सिंह ने क्लब और पूरी टीम को मुबारकबाद देते हुए उन्हें मानवता की सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित किया। आल इंडिया सिटीजन फोरम के चैयरमेन बी एन गुप्ता ने इस अवसर पर युवाओ को प्रेरित करते हुए कहा आज की पीढ़ी या बाहर जा रही या नशो में पड़ रही है। ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब द्वारा जहां मानव अधिकारों की रक्षा की जा रही वही वातावरण को बचाने में भी यह संस्था बहुत योगदान दे रही। कपूरथला में पहली बार काले आम के पौधे रुद्राक्ष पौधे लगाने का जो काम उक्त क्लब द्वारा किया जा रहा वो अपने आप सराहनीय कार्य हैं।
उन्होंने अपना अनुभव साँझा करते हुए बताया कि क्लब के पंजाब प्रधान सुकेत गुप्ता अधिवक्ता की प्रेरणा से ही उन्होंने डूफ एंड डुम बच्चो को मुफ्त सुनने वाली मशीने वितरित करना शुरू की थी। इसी प्रकार गरीब बच्चों की सहायता के लिए इस क्लब द्वारा उन्हें उचित दिशा दिखाई जाती रहती हैं।
पंजाब एंड हरयाणा हाई कोर्ट से आये मणित मल्होत्रा ने भी क्लब के नए बने मेंबर को ह्यूमन राइट्स के बारे में विशेष जानकारी दी उन्होंने कहा कि सबको अपने अधिकारों के बारे में खुद जागृत हो सपनी लड़ाई खुद लड़नी चाहिए।वही जालंधर केंद्रीय विद्यालय से आये डॉ. पाली शाह ,सुभाष मुक्रन्दी प्रधान सनातम धर्म सभा ने ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब के कार्यो की सराहना करते हुए पंजाब प्रधान सुकेत गुप्ता, उपप्रधान राजिंदर राजू को बधाई दी हैं। उनका लगाए यह क्लब रूपी पौधा अब पेड़ बन चूका हैं। जिस प्रकार पीपल का पेड़ का हर एक पता वातावरण को शुद्ध तथा स्वच्छ ऑक्सीजन देने में सहयोग करता है तथा 24 घंटे मानव जीवन सेवा में लगा रहता हैं उसी प्रकार क्लब का हरेक सदस्य समाज सेवा के लिए तत्पर दिखता हैं।
नए बने सदस्यों को क्लब के प्रधान सुकेत गुप्ता एडवोकेट ने ए डी सी वरिंदर पाल सिंह बाजवा की हजूरी में सौगंध खिलवाई कि वह सब पंजाब को नशा मुक्त करने में योगदान देंगे अपने आस पास कोई भी नशा करता दिखे तो उसकी नशा छुड़ाने में सहायता करेंगे। अंगदान ,नेत्रदान ,खूनदान आदि के लिए सबको प्रेरित करेंगे। सबको मानव अधिकारों की जानकारी देंगे और यदि उसकी रक्षा के लिए कोई भी क़ानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी तो लड़ेंगे। पंजाब प्रधान सुकेत गुप्ता ने इस अवसर पर कपूरथल जिला इसके के प्रधान जगमोहन सिंह वालिया ,उपप्रधान अनुपम मरवाहा को बढ़िया समारोह करवाने की बधाई दी और आये हुए मेहमानो का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब की कपूरथला टीम से पंजाब वाईस चैयरमेन मनोज रत्ती , जिला चैयरमेन सरबजीत सिंह,राजकुमार , राजिंदर सैनी ,रचित सहगल,अरुण अरोड़ा ,गौरव जग्गी ,जसविंदर सिंह , आकाश कपूर आईटी सेल इंचार्ज ,प्रिंस अरोडा दफ्तरी इंचार्ज , राजेश कपूर , मनीष अरोड़ा, वोमेन विंग से सोलोनिका चैयरमेन ,सुनील शर्मा प्रधान , रंजुज कौर उपप्रधान, ज्योति , किरण बाला , कोमल प्रीत कौर तरनतारन प्रधान , रूरल विंग से तरसेम सिंह , प्रभदीप सिंह , राजविंदर सिंह , जगविंदर सिंह ,व्यापार मंडल से तरुण परुथी चैयरमेन , हरीश अरोडा वाईस प्रधान, पंकज मनोचा जनरल सेक्रेटरी अखिल कौड़ा सेक्रटरी , सुनील जग्गी , योगेश सोनी ,रुपिंदर सिंह ,दिलबाग सिंह ,गुरचरण सिंह और रोहित आदि मौजूद थे।

















No comments