ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में पराली जलाने वालों के खिलाफ एक्शन, 7 किसानो के चालान काटे ....

- पराली को आग लगाने वाले किसानों की जमीनें लाल सूची में डाली -- SDM   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में  प्रशासन ने पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए राजस्व विभाग और कृषि विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा मौके पर ही पराली जलाने वाले 7 किसानों के चालान काट जुर्माना वसूला है। 

इस बारे में जानकारी देते हुए SDM सुल्तानपुर लोधी अपर्णा द्वारा बताया कि सभी गांवों में क्लस्टर कोऑर्डिनेटर और नोडल सहायक नियुक्त किए गए हैं, जिन्हें फील्ड में पूरी तरह अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं।  

उन्होंने सोमवार को स्वयं टीमों का नेतृत्व किया और खेतों का दौरा किया तथा आग लगाने वाले किसानों के मौके पर ही चालान काटे। उन्होंने बताया कि अब उनके द्वारा गांव झंडूवाल में 2, गांव परमजीतपुर में 2, गांव पसन कदीम में 1, गांव जब्बोसुधार में 2 चालान काटे गए हैं। और सभी चालान जमा कर लिए गए हैं। आग लगाने वाले किसानों की जमीनें लाल सूची में डाली जा रही हैं।  

इस अवसर पर कृषि विकास अधिकारी डॉ. जसपाल सिंह ने कहा कि सुल्तानपुर लोधी में लगभग 4500 एकड़ धान की फसल उगाई गई है। जिसमें से 1500 एकड़ रकबे को पराली की गठरी बना दिया गया है। क्षेत्र में लगभग 13 बेलर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि पराली जलाने की बजाय उसे खेत में ही जोत देना चाहिए। इस मौके पर पशु वैटनरी डॉ. गुरकरनबीर सिंह, नायब तहसीलदार विकास गुप्ता, SHO मनजीत सिंह मौजूद रहे।  

No comments