हरियाणा चुनाव में BJP की जीत पर नेताओ में खुशी,बांटे लड्डू ....
- हरियाणा में डबल इंजन की सरकार, लोगो ने विकास कार्य पर लगाईं मोहर
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी ऐतिहासिक जीत पर विरासती शहर कपूरथला में भाजपा नेताओ और सदस्यों में ख़ुशी की लहर है। भाजपाइयों ने इस खुशी के मोके पर चारबत्ती चौंक पर नाचते व हर-हर मोदी,घर-घर मोदी के नारे लगाए है और लोगो को लड्डू बाँट बधाई दी है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल ने हरियाणा में BJP की जीत पर हरियाणा के जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेतृत्व को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस जीत के दूरगामी परिणाम होंगे। जो लोग राज्य में स्थिर और मजबूत सरकार चाहते हैं उन्होंने हरियाणा में भाजपा का समर्थन कर पूर्ण बहुमत की सरकार दी।
खोजेवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है और जनता ने दिल खोलकर भाजपा को वोट देकर हरियाणा में प्रचंड जीत दिलाई। भाजपा सरकार के राज में गुंडागर्दी और माफिया राज पर लगाम लगी है और जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है। जनता जनार्दन ने भाजपा को वोट देकर बता दिया कि राजनीति में परिवारवाद और माफियाराज की अब कोई जगह नहीं है। हरियाणा में डबल इंजन की सरकार ने जो विकास कार्य किये हैं जनता ने उन पर मोहर लगाई है। भाजपा का विकास का एजेंडा और सुशासन सब पार्टियों पर भारी पड़ा है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा, शाम सुंदर अग्रवाल, यश महाजन, जगदीश शर्मा, कपूर चंद थापर, जिला उपाध्क्षय अश्वनी तुली, अशोक महला, यादविंदर पासी, सरबजीत देओल, कमल प्रभाकर, सन्नी बैंस, अश्वनी भोला, सुनील शर्मा, सुनील अरोड़ा, सुशिल भल्ला, बॉबी मल्होत्रा, नरेश सेठी,अरुण सिंह, साहिल वालिया आदि उपस्थित थे।
No comments