ब्रेकिंग न्यूज़

हरियाणा में BJP की जीत ने साबित किया देश की जनता भाजपा के साथ है -- मनचंदा

 - लोगो को विकसित भारत बनाने वाली भाजपा ही पंसद  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

हरियाणा के चुनावो में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर भाजपा के पूर्व जिला महासचिव पियूष मनचंदा ने ख़ुशी का इज़हार करते हुए कहा कि यह जीत विकसित हरियाणा-विकसित भारत की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित है। उन्होंने हरियाणा की जनता को डबल इंजन सरकार पर विश्वास दिखाने के लिए वोटरों का आभार व्यक्त भी किया है। 

पियूष मनचंदा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक-कल्याणकारी नीतियों, माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी के कुशल नेतृत्व और डबल इंजन की भाजपा सरकार की शक्ति पर हरियाणा की जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है। 

मनचंदा ने यह भी कहा कि हरियाणा में भाजपा की जीत ने यह साबित कर दिया है कि देश की जनता भाजपा के साथ है। हरियाणा की जनता ने यह बता दिया कि उन्हें नफरत की फैक्ट्री चलाने वाले राहुल गांधी नहीं बल्कि देश में विकास की गंगा बहाने और भारत को विकसित भारत बनाने वाली भाजपा ही पंसद है। इसी कारण हरियाणा की जनता ने जैसे दूध में पड़ी मक्खी को अलग किया जाता है, वैसे ही कांग्रेस को अलग कर दिया है। 

No comments