ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला की मंडीओ में आज से खरीद शुरू --- 866 MT धान की हुई खरीद, 36 लाख का किसानो को भुगतान ....

- DC ने शाम 6 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइन से धान की कटाई पर लगाई रोक 

- कुछ दिनों में धान की आमद में तेज की संभावना, 7.60 लाख MT धान खरीद का लक्ष्य  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला जिले की मंडीओ में आज से धान की खरीद सुचारु रूप से शुरू हो गई है। जिसमे धान की सरकारी खरीद के तहत जिले में किसानों को अब तक खरीदी गई फसल का 36 लाख रुपये का भुगतान निर्धारित समय के अंदर किया जा चुका है। 

DC अमित कुमार पांचाल ने बताया कि वर्ष 2024-25 के लिए 7 लाख 60 हजार MT धान की सरकारी खरीद लक्ष्य के तहत जिले की 78 मंडियों में 1124 मीट्रिक टन (MT) धान की आवक हो चुकी है। और 866 मीट्रिक टन धान की खरीद पूर्ण हो चुकी है।  

उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह में मंडियों में धान की आमद तेज हो जायेगी। खरीदे गए 866 मीट्रिक टन धान में से पनग्रेन से 150 मीट्रिक टन, मार्कफेड से 336 मीट्रिक टन, पनसप से 341 मीट्रिक टन और पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन से 39 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।  

उन्होंने कहा कि खाद्य एवं सप्लाई विभाग को किसानों को खरीदे गये धान का भुगतान 48 घंटे के अंदर सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। डिप्टी कमिश्नर ने किसानों से रात में फसल नहीं काटने का आग्रह करते हुए कहा कि वे सूखा धान ही मंडी में लेकर आएं ताकि उनकी फसल अविलंब खरीदी जा सके।  

वर्णनयोग हा कि शाम 6 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइन से धान की कटाई पर रोक लगा दी गई है। 

DC ने कहा कि मंडी बोर्ड के अधिकारियों को तिरपाल आदि की पूरी व्यवस्था करने को कहा गया है ताकि किसी भी संभावित खराब मौसम को देखते हुए धान को नुकसान से बचाया जा सके। इसके अलावा किसानों और श्रमिकों के लिए पीने के पानी आदि की भी व्यवस्था की गई है। 

No comments