ब्रेकिंग न्यूज़

गांव सीचेवाल की पंचायत का 5वीं बार सर्वसम्मति से हुआ गठन, बूटा सिंह बने सरपंच ....

- वर्ष 2013 में गांव की शिक्षित लड़की राजवंत कौर पहली बार सर्वसम्मति से बनी थी सरपंच  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला की सबडिवीजन सुलतानपुर लोधी के गांव सीचेवाल की ग्राम पंचायत पांचवीं बार सर्वसम्मति से चुनी गई। इस चुनाव में बूटा सिंह सरपंच चुने गये हैं। बूटा सिंह एक बार गांव के पंच भी रह चुके हैं। पंचायत घर में सभा के दौरान गांव के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी।  

इस दौरान 7 पंचायत सदस्यों को सर्वसम्मति से चुना गया। जब गांव के लोगों के बीच बूटा सिंह को सरपंच बनाने की बात उठी तो सभी लोग एकमत हो गए। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने जयकारों के बीच नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया। 

बता दें कि इससे पहले तेजिंदर सिंह रागी सरपंच थे। उनकी शैक्षणिक योग्यता एमए एम.फिल थी। गाँव में सर्ब समिति के माध्यम से पंचायत का चुनाव संत बलबीर सिंह सीचेवाल जी के चुनाव से हुआ था। संत सीचेवाल को पहली बार 2003 में सर्वसम्मति से चुना गया था। उसके बाद अगले पांच साल के लिए फिर से सर्वसम्मति से सरपंच बने। 

वर्ष 2013 में गांव की एमए तक शिक्षित लड़की राजवंत कौर सर्वसम्मति से सरपंच बनीं। संत सीचेवाल द्वारा निर्धारित विकास लक्ष्य से आगे बढ़ना अपने आप में एक बड़ी चुनौती थी। पांच साल में उन्होंने गांव के विकास में काफी योगदान दिया। उनके बाद युवा नेता तेजिंदर सिंह सर्वसम्मति से सरपंच बने। इनका कार्यकाल फरवरी 2024 तक था। अब गाँव का वांगडोर अगले पाँच वर्षों के लिए सरदार बूटा सिंह को सौंप दी गई है। सुरजीत सिंह शंटी पिछले 20 वर्षों से पंच के पद पर कार्यरत हैं। अन्य पंचों में गुरमेल सिंह, सुलखान सिंह, सुरजीत सिंह, हरजिंदर कौर, कमलजीत कौर और गुरप्रीत कौर शामिल हैं।  

No comments