कपूरथला में "बुराई पर अच्छाई की जीत" का प्रतीक दशहरा पर्व पर 40 फुट के रावण का दहन ....
- दशहरा पर्व पर हर किसी को जीवन में बुराइयों को खत्म कर अच्छाइयों को उजागर करना चाहिए
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला शहर में कई स्थानों पर "बुराई पर अच्छाई की जीत|" का प्रतीक दशहरा पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जिस दौरान देवी तालाब के मैदान और मस्जिद चौक में आयोजित समागम में पूर्व मंत्री तथा कपूरथला MLA राणा गुरजीत सिंह ने बतौर मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की।
वही जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए विभिन्न स्थानों पर दशहरे का पर्व मनाया गया। इस समारोह में नगर सुधार ट्रस्ट के चैयरमेन गुरपाल सिंह, AAP नेता परविंदर सिंह ढोढ और भाजपा जिला प्रधान रंजीत सिंह खोजेवाल, अकाली नेता भी अपने समर्थको के साथ पहुंचे और आस्था पूर्वक जय श्री राम के जयघोष लगाए।
देवी तालाब के मैदान में समारोह में जीवन में बुराइयों को खत्म कर अच्छाइयों को उजागर करने की जरूरत नाटक किया गया का उद्घाटन पूर्व पार्षद सतपाल मेहरा ने किया। वहीँ शेलर मालिक उद्योगपति नामदेव अरोरा ने समारोह की अध्यक्षता की।
इस अवसर पर लोगों को "बुराई पर अच्छाई की जीत|" का प्रतीक दशहरा पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए MLA राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि यह त्योहार हमें बुरायी पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है, जिस कारण हमें इस त्योहार की मूल भावना को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। और अपने मन से बुराई को खत्म करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हम सबको ऐसे पवित्र त्योहार जात पात, ऊच नीच से ऊपर उठकर आपसी भाईचारो के साथ मानना चाहिए। MLA राणा ने यह भी कहा कि वातावरण संभाल के लिए त्योहारों को प्रदूषण रहित तरीके साथ मनाए, जिससे कुदरती स्रोतों को ख़राब होने से बचाया जा सके
इस अवसर पर कमेटी प्रबंधको की तरफ से सभी मेहमानो को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता रंजीत सिंह खोजेवाल के साथ अन्य भाजपा नेता, MLA राणा गुरजीत सिंह के साथ नरिंदर सिंह मंसू , राहुल कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर विनोद सूद, करन महाजन तथा कई अन्य नेता भी मौजूद थे।
No comments