ब्रेकिंग न्यूज़

RSS के स्वयंसेवकों ने की शस्त्र पूजा -- बोले, जन्म के आधार पर चीजें हमें विभाजित नहीं कर सकती .....

- शताब्दी वर्ष में संघ के स्वयंसेवकों ने अपने लिए 5 परिवर्तनों का लक्ष्य निश्चित किया   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS ) ने जिला संघ चालक बलविंदर सिंह के नेतृत्व में विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजन कर स्थापना दिवस मनाया है। जिसमे पूजा उपरांत पंथ संचलन का आयोजन भी किया गया। जिसमें 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। पूर्ण गणवेश में चल रहे स्वयंसेवको पर पुष्प वर्षा कर लोगो ने उनका स्वागत किया है।   

इससे पहले स्वयंसेवकों ने वर्ष भर चलने वाले शारीरिक कार्यक्रम दंड, योग, सूर्य नमस्कार, नियुद्ध और घोष का प्रदर्शन भी किया। शालामार बाग आयोजित कर्यक्रम में मुख्य वक्ता पहुंचे संघ के प्रांत सह कार्यवाह शतीश जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति को जन्म के आधार पर विभाजित नहीं किया जा सकता। जाति का निर्धारण जन्म के आधार पर होता है।  

इस अवसर पर जिला संघ चालक बलविंदर सिंह व संघ के सुभाष मकरंदी ने कहा कि इस देश को पुनः समृद्ध, गौरवशाली बनाने के दृष्टिकोण से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई थी। हिंदुओं को एकत्रित कर सर्व समाज के कल्याण के लिए विश्व के बंधुत्व की अपेक्षा और आकांक्षा को लेकर इस संगठन को खड़ा किया गया। यह संगठन अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस शताब्दी वर्ष में संगठन के सभी स्वयं सेवक संघ अपने लक्ष्य को लेकर (जो स्थापना के समय में तय किया गया था) 5 मुख्य बिंदुओं के आधार पर आने वाले समय में संगठन के कार्य और शक्ति का और अधिक व्यापक विस्तृत करें इस दृष्टिकोण से आज यह संदेश हम सभी को दिया गया।

बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में विजय दशमी के दिन की थी। इसी उपलक्ष्य में RSS की तरफ से देश भर में हर साल विजय दशमी उत्सव मनाता है। शनिवार को RSS की कपूरथला शाखा की तरफ से विजय दशमी उत्सव मनाया गया।  

इस अवसर पर संघ के जिला कार्यवाह विकास बजाज, बोध प्रमुख विभाग सुरिंदर पासी, सीनियर नगर कार्यवाह करणदीप, शरीरक प्रमुख विक्रमजीत सिंह, बौद्धिक प्रमुख पंकज मनोचा, अशोक गुप्ता, यगदत्त ऐरी, रणजीत सिंह खोजेवाल, नरेश पंडित, जीवन प्रकाश वालिया, चंद्रमोहन भोला, ओमप्रकाश कटारिया मंगत राम भोला, आनंद यादव, मुनीश बजरंगी, जोगिंदर तलवाड़, नारयण दास, कवी बजाज, गुलशन महरा, नितिन शर्मा, एडवोकेट चंदर शेखर, एडवोकेट पियूष मनचंदा, एडवोकेट मुकेश गुप्ता, कमल मल्होत्रा, राकेश चोपड़ा, विजय  खोसला, चेतन सूरी, मनु धीर, संजीव परमार, परषोतम पासी, रमेश शर्मा, प्रभात बजाज, मानव कौशल, चेतन धीर, राजन धीर, शाम भूटानी, धर्मपाल महाजन, संजीव अरोड़ा, वरिंदर विज, जोगिंदर पाल सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति भी उपस्थित थी। 


No comments