ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में 40 फुट ऊँचे रावण का किया जाएगा दहन ...

35 - 35 फुट ऊँचे मेघनाथ तथा कुंभकरण के पुतलो का भी होगा दहन, एक सप्ताह की मेहनत और 70 हजार रुपए की लागत से तैयार हुए पुतले   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला में दशहरा पर्व को लेकर उत्सव का माहौल है। आज श्रीदेवी तालाब मंदिर ग्राउंड में 40 फुट ऊंचे रावण के तथा 35 - 35 फुट ऊँचे मेघनाथ तथा कुंभकरण के पुतलो का दहन किया जायगा। इस बात की जानकारी श्री प्रताप धर्म प्रचारणी सभा रामलीला दशहरा कमेटी के महा सचिव व कोषाध्यक्ष राजेश सूरी ने देते हुए बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश को देखते हुए पुतलो से दर्शको की निर्धारित दूरी के आदेश को देखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  

बताया जा रहा है कि इन पुतलों को एक सप्ताह की कड़ी मेहनत के बाद लगभग 70 हजार रुपए की लागत से तैयार किया गया है। 

वहीँ कपूरथला के श्री देवी तालाब ग्राउंड में दशहरा मनाने के साथ-साथ मस्जिद चौक, शेखूपुर, सुलतानपुर लोधी दशहरा ग्राउंड, और फगवाड़ा और भुलत्थ में भी दशहरे का उत्सव मनाया जा रहा है। 



No comments