ब्रेकिंग न्यूज़

RCF मेंस यूनियन का वार्षिक अधिवेशन --- नए अध्यक्ष सुरजीत सिंह व महासचिव तालिब मोहम्मद नियुक्त ....

- पुरानी बॉडी को भंग करने की विधिवत् घोषणा  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

RCF मेंस यूनियन का वार्षिक अधिवेशन RCF के सुपरवाइजर क्लब में संपन्न हुआ जिसमे जनरल काउंसिल मीटिंग की शुरुआत में यूनियन की नई बॉडी चुनाव की शुरुआत करते हुए पुरानी बॉडी को भंग करने की विधिवत् घोषणा की गई। 

उसके बाद ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की तरफ से चुनाव आब्जर्वर LN पाठक, जोनल सचिव ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन व (महासचिव रायबरेली मॉडर्न कोच फैक्ट्री) ने RCF मेंस यूनियन कपूरथला द्वारा वर्किंग कमेटी की मीटिंग में सर्व सहमति से लिए गए फैसले को जनरल हाउस में रखा गया और सभी साथियों ने हाथ खड़े कर तालियां से नए चुने गए ऑफिस बैरर का स्वागत किया। जिसमें मुख्य तौर पर यूनियन के नए अध्यक्ष सुरजीत सिंह व यूनियन के महासचिव तालिब मोहम्मद को नियुक्त किया गया। जिसमें 24 केंद्रीय पदाधिकारी 4 ब्रांच के साथियों का भी चुनाव सर्व समिति से किया गया।  

यूनियन के नए अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन के चुनाव चार दिसंबर में होने वाले हैं। इसलिए हमें RCF मेंशन द्वारा किए गए कार्यों को लोगों को बताना है। उसके नए चुने गए महासचिव तालिब मोहम्मद ने पुरी नई बॉडी को हाउस के सामने रखा वह पूरे हाउस ने हाथ खड़े करके ध्वनि मत से स्वागत किया। व मजदूर विरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करने के लिए हर समय तैयार रहने के लिए कहा। वहीँ लोगों को विश्वास दिलाया कि यूनियन आपके हको लिए हमेशा खड़ी रहेगी। अंत में ऑल इंडिया रेलवे मैन फेडरेशन की तरफ से ऑब्जर्वर पाठक ने ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन द्वारा किए गए कार्यों, उपलब्धियां के बारे में विस्तार से चर्चा की।  

उन्होंने बताया कि आज जो भी रेल के अंदर सुविधा मिल रही है वह सिर्फ और सिर्फ ऑल इंडिया रेलवे मैन फेडरेशन के द्वारा ही लड़ कर हासिल की है। UPS का दूसरे संगठन विरोध ही करेंगे क्योंकि जो डिमांड NPS मैं मुख्य तौर पर 50% गारंटीड पेंशन होनी चाहिए और उसे पर महंगाई भत्ता भी मिलना चाहिए। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने यूपीएस के अंदर सरकार से बनवाने का कार्य किया और सेवानिवृत्ति पर 60% पैसा ,कई उपलब्धियां UPS के अंदर मानवाने का कार्य किया है। जो नहीं मिल सका उस पर लड़ाई जारी रहेगी क्योंकि जब पुरानी पेंशन स्कीम लागू हुई थी उस समय भी बेसिक 30% पेंशन के रूप में मिलता था उसमें भी लगभग 27 बार संशोधन हुआ इसी तरह NPS में भी समय-समय पर संशोधन होते चले गए और अब UPS में भी जो कमियां रह गई है उसे पर भी फेडरेशन लड़ाई जारी रखेगा।  

उन्होंने बताया कि अब सिर्फ विरोध करने वाले लोगों की सबसे बड़ी चिंता यह है की ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने इन लोगों की दुकानदारी बंद करवा दी है एनपीएस के नाम पर लोगों से पैसा इकट्ठा करके ऐश कर रहे हैं आप सुनकर हैरान रह जाओगे की इन लोगों ने 35 लाख रुपया एनपीएस के नाम पर इकट्ठा किया अभी तो यूपीएस का नोटिफिकेशन भी नहीं हुआ है जब नोटिफिकेशन सामने आएगा उसे पर अगर उसमें कुछ कमी है उसके लिए लड़ाई जारी रखी जाएगी ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एक मजबूत और लोगों की हक की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं वार्षिक अधिवेशन में इंजीनियरिंग एसोसिएशन की तरफ से इंजीनियरिंग संगठन के प्रधान सरदार जगदीश सिंह वह इंजीनियरिंग एसोसिएशन के महासचिव श्री मोहम्मद इकबाल शामिल हुए। 

अंत में पाठक ने पेंशन पर लोगों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब दिया व AIRF की तरफ से एक विश्वास दिल कर गए की आप लोग निश्चिंत रहें फेडरेशन आपके साथ खड़ा रहेगा।    

No comments