ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में दो दिन पहले किडनेप NRI का मिला शव ...

2 आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सदर नकोदर में FIR दर्ज, मोगा की नहर से मिला शव  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। जालंधर    

पंजाब के जालंधर जिले से अज्ञात कार सवारों दवारा एक NRI व्यक्ति के अपहरण के मामले में पुलिस ने NRI बुजुर्ग का शव बरामद कर लिया है। वहीं उक्त मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सदर नकोदर में BNS की धारा 104 के तहत मामला दर्ज किया है। 

जानकारी अनुसार NRI की तेजधार हथियार से हत्या की गई। जिसका शव मोगा स्थित नहर से बरामद हुआ है।वहीँ जालंधर देहात पुलिस टीम मोगा में शव की बरामदगी के लिए पहुंच गई। 

बता दें कि 75 वर्षीय मोहिंदर सिंह रविवार शाम अपने घर से कंग साहबू के लिए निकले थे। शाम करीब 6 बजे जब वह जालंधर नकोदर हाईवे पर गांव कंग साहबू के पास पहुंचे तो दो अज्ञात लोगों ने अपनी कार (PB-08-AQ-3878) में मोहिंदर सिंह का अपहरण कर लिया और वहां से फरार हो गए। यह भी बताने योग्य है कि NRI मोहिंदर सिंह का परिवार इंग्लैंड में रहता है और वह यहाँ अकेले ही रहते थे। 

पुलिस थाना में दर्ज FIR के अनुसार गांव कंग सहाबू वासी दलजीत सिंह ने थाने में फोन कर मामले की जानकारी दी। उसके गांव के ही वासी महिंदर सिंह की कार को आरोपियों ने कार से टक्कर मार दी। इस दौरान जब मोहिंदर सिंह ने अपनी कार रोकी तो दो आरोपियों ने निकलकर मोहिंदर सिंह को जबरदस्ती अपनी कार में बैठा लिया और वहां से फरार हो गए। लेकिन अब मोहिंदर सिंह का शव बरामद कर लिया गया है।  

No comments