कपूरथला में एक NRI की कोठी से लाखो का सामान चोरी करने वाले 3 चोर पुलिस ने किये काबू ....
- चोरो के 2 साथी फरार, पुलिस ने जल्द काबू किये जाने का किया दावा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला पुलिस ने सब डिवीज़न भुलत्थ में एक NRI की कोठी में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 3 चोरो को काबू किया है। हालाँकि उनके 2 साथी मौके से फरार हो गए है। जिनके कब्जे से एक डबल बैड समेत 2 दीवान बैड, एक गद्दा, एक लोहे की अलमारी, 2 फ्रिज, एक इन्वर्टर समेत बैटरा, एक बाइक भी बरामद हुआ है। इसकी पुष्टि करते हुए DSP भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि चोरों ने कोठी से बर्तन, अलमारी, बैड, पंखे, कुर्सियां, स्कूटी, मोटरसाइकिल, वाशिंग मशीन, सोफा, फ्रिज आदि सामान चोरी किया था।
बता दे कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु की थी। और पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 3 आरोपियों को काबू किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी अलग-अलग पुलिस थानों में एनडीपीएस समेत अन्य कई मामले दर्ज है।
DSP करनैल सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में अमृतपाल सिंह वासी गांव रुपनपुर ने बताया था कि उसके ताया का लड़का गुरजीत सिंह पुत्र शिंदर सिंह निवासी डेरे रुपनपुर परिवार समेत इटली में रहता है। जिसकी कोठी की देखभाल वह करता है। 10 सितंबर को उसे पता चला कि कोठी से चोरी हो गई है।
जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि चोर कोठी से सोफा, 6 फुट लंबा दीवान बैड, फ्रिज, डाइनिंग टेबल, प्लास्टिक की कुर्सियां, वाशिंग मशीन, अलमारी, छत्त वाले पंखे, इन्वर्टर बैटरा, गैस चूल्हा, एक्टिवा स्कूटी, मोटरसाइकिल व अन्य घरेलू सामान चोरी कर फरार हो गए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305, 331(4) के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी थी।
DSP भुलत्थ करनैल सिंह ने यह भी बताया कि पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। इस दौरान उन्हें पता चला कि यह चोरी हीरा सिंह पुत्र राम लुभाया, रोशन सिंह उर्फ मेशी पुत्र गुरजीत सिंह व गुरनाम सिंह उर्फ गामा पुत्र गुरदेव सिंह निवासी गांव बूट ने चरणजीत सिंह उर्फ मामू व मिट्ठू के साथ मिलकर की है। पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर हीरा सिंह, रोशन सिंह उर्फ मेशी व गुरनाम सिंह उर्फ गामा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी चरणजीत सिंह उर्फ मामू व मिट्ठू फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक डबल बैड समेत ढाह, 2 दीवान बैड, एक गद्दा, एक लोहे की अलमारी, 2 फ्रिज, एक इन्वर्टर समेत बैटरा, एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।
DSP करनैल सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी हीरा सिंह पुत्र राम लुभाया के खिलाफ थाना कोतवाली व थाना सुभानपुर में पहले 4 मामले दर्ज है। इसी तरह आरोपी रोशन सिंह उर्फ मेशी पुत्र गुरजीत सिंह पर थाना कोतवाली, थाना सिटी व थाना सुभानपुर में 7 मामले दर्ज है। इसके अलावा आरोपी गुरनाम सिंह उर्फ गामा पुत्र गुरदेव सिंह निवासी गांव बूट के खिलाफ थाना कोतवाली व थाना सुभानपुर में 3 मामले दर्ज है।















No comments