ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला CIA स्टाफ की टीम ने 30 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर किया काबू .....

- आरोपी के खिलाफ थाना सुभानपुर में FIR दर्ज   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला CIA स्टाफ की टीम ने नाकाबंदी दौरान एक नशा तस्कर को हेरोइन लेकर आते गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसकी पुष्टि CIA इंचार्ज जरनैल सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी नशा तस्कर के खिलाफ थाना सुभानपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।   

सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि एएसआई केवल सिंह पुलिस टीम के साथ गुरुद्वारा संतसर साहिब रमीदी के समीप नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान गांव जैरामपुर की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया। जोकि पुलिस टीम को देख कर घबरा गया और हाथ में पकड़ा मोमी लिफाफा सड़क किनारे फेंक कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर पीछा कर उसे काबू कर लिया।  

पूछताछ में उसने अपना नाम शरणजीत सिंह उर्फ शम्मी निवासी गांव बूट बताया। जब पुलिस टीम ने उसके द्वारा फेंके मोमी लिफाफे की जांच की तो उसमें से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी नशा तस्कर के खिलाफ थाना सुभानपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।  

No comments