कपूरथला रोटरी क्लब ऑफ डाउनटाउन ने MR होम के बच्चों को जूते-मोजे किए वितरित ...
- जन कल्याण के कार्यो से टीम को मिलती है नई ऊर्जा -- प्रधान योगेश
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला रोटरी क्लब ऑफ डाउनटाउन की टीम ने मेंटली रिटार्डेड होम फॉर चिल्ड्रन ( MR HOME ) के बच्चों को 50 जोड़े जूते और मोजे तथा 50 स्टील के गिलास भेंट किए है। इसकी जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष योगेश तलवार ने बताया कि सभी सदस्यों के सहयोग से आगामी सर्दी के मौसम को देखते हुए मंद बुद्धि बच्चों को यह सामग्री दी गई है।
योगेश तलवार ने बताया कि क्लब की टीम दवारा जनकल्याण के ऐसे कार्य हमेशा ही किये जाते है और आगे भी जरूरत मंद लोगो की मदद के लिए कार्य जाते रहेंगे। इससे जहाँ जरुरत मंदो की मदद होती है वहीँ टीम को एक नई ऊर्जा और ऐसे कार्यो को करने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने यह भी बताया कि रोटरी क्लब कपूरथला डाउनटाउन हमेशा जन कल्याण कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता रहा है और निकट भविष्य में भी कई ऐसे प्रोजेक्ट किए जाएंगे।
इस अवसर पर उनके साथ मेंटली रिटार्डेड होम फॉर चिल्ड्रन के सुपरिटेंडेंट भाग सिंह, क्लब सचिव गगनदीप मेहरा, पूर्व प्रधान हरमिंदर सिंह, पूर्व सहायक गवर्नर अविनाश शर्मा, ओंकार कालिया, जोनल कोऑर्डिनेटर सुकेश जोशी, सदस्य विकास चौहान और पलविंदर सिंह आदि मौजूद थे।















No comments