ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के खेतों में चारा काट रहे एक किसान की करंट लगने से मौत ...

- खेतो में बिजली की तार टूट कर गिरी थी, चारा काटते समय तार की चपेट में आया किसान    

- पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया, जांच जारी   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला के गांव लक्खन कलां में आज सुबह खेतों में काम कर रहे एक किसान की बिजली की तार से करंट लगने से मौत होने की खबर है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए थाना सदर SHO सोनमदीप कौर ने बताया कि मृतक की पहचान साबी (50 वर्ष ) पुत्र अर्जुन सिंह वासी पत्ती खिजरपुर गांव लक्खन कलां के रूप में हुई है। 

थाना सदर SHO सोनमदीप कौर ने के एन आई को बताया कि सोमवार सुबह लगभग 9:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव लक्खन कलां के खेतों में चारा काट रहे साबी पुत्र अर्जुन सिंह की करंट लगने से मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद ASI निरवैर सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंच गए। और मृतक के शव को कब्जे में लकेर जांच शुरू कर दी है। 

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि साबी के खेतों में नजदीक के खंबे से रात को बिजली की तार टूट कर गिरी थी। सोमवार सुबह जब साबी खेतों में चारा काट रहा था तो इसी दौरान वह उसकी चपेट में आ गया। बिजली की तार से करंट लगने से साबी की मौके पर ही मौत हो गई है।  

SHO सोनामदीप कौर ने यह भी बताया कि फ़िलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। और मृतक के परिजनों के बयान कलम बंद किया जा रहे हैं। बयान के आधार पर उचित  कार्रवाई अंजाम में लाई जाएगी।  

No comments