ब्रेकिंग न्यूज़

AAP सरकार की नीतिओ के खिलाफ एकजुट हुए कपूरथला के राईस मिलर, बोले -- सीजन में "नो स्पेस नो एग्रीमेंट" .....

- सरकार की खराब नीतिओ के चलते हुए आर्थिक नुकसान झेल रहा शेलर उद्योग  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

पंजाब की AAP सरकार की नीतिओ के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजाते हुए कपूरथला राइस मिलर एसोसिएशन के सदस्यों ने एकजुट होकर अपने शेलर में धान न लगवाने के चलते "नो स्पेस, नो एग्रीमेंट" का फैसला किया है। इस विशेष बैठक में जहाँ AAP सरकार की नीतियों का विरोध किया गया वहीं मौजूदा सीजन में सरकारी धान शेलर में लगवाने से होने वाले घाटे और परेशानिओ बारे विचार चर्चा की गई। 

उन्होंने एकजुट होकर सरकार को संदेश दिया कि सीजन में धान की यील्ड कम और टोटा अधिक होता है। जिससे शेलर मालिकों को आर्थिक नुकसान होता है। वहीँ अगर सरकार उनके शेलर में धान स्टोर करती है तो वह लीस अग्रीमेंट के तहत अपनी सुरक्षा में धान  लगवा सकती है। 

बता दे कि राइस मिलर एसोसिएशन के पंजाब प्रधान तरसेम सैनी के निर्देश पर कपूरथला जिला प्रधान दविंदरवीर सिंह चाहल की अध्यक्षता में शहर के एक होटल में देर शाम एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें शेलर मालिकों को आ रही मुश्किलों के बारे में विस्तार से विचार चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि AAP सरकार की खराब नीतिओ के चलते हुए आर्थिक नुकसान से शेलर उद्योग खत्म होने की स्थिति में है। सभी ने फैसला लिया की सीजन 2024 -25 के दौरान कोई भी मिलर अपने शेलर में सरकारी धान नहीं लगवाएगा। क्योंकि FCI में चावल स्टोर करने के लिए जगह नहीं है। तथा सीजन के धान में बिजाई ज्यादा होने के चलते उसमें यील्ड कम और टोटा अधिक है।  

इस मौके पर राइस मिलर एसोसिएशन के प्रधान दविंदरवीर सिंह चाहल, जयपाल गोयल, नामदेव अरोड़ा, सुशील आनंद, राजेंद्र कौड़ा, सन्नी गुप्ता, हरिंदर सिंह, राधेश्याम अरोड़ा, संजीव गुप्ता, जसविंदर सिंह, रोहित अरोड़ा,  इंद्रजीत सिंह, अशोक कुमार अग्रवाल, नारायण गुप्ता, भीमसेन अग्रवाल, रोहित अरोड़ा, शिंदा सोखल, सचिन जुल्का, निषाद कौड़ा, मनीष गुप्ता, युवराज सिंह, नरेंद्र गुप्ता, जतिन गोयल आदि मौजूद थे।  

No comments