ब्रेकिंग न्यूज़

CM भगवंत मान फोर्टिस अस्पताल में भर्ती .... ??

 - नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए भर्ती, जांच के बाद  मिलेगी छुट्टी  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब   

पंजाब के CM भगवंत मान मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हुए हैं। यह जानकारी CM दफ्तर दवारा दी गई है। बताया जा रहा है कि उनको नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए भर्ती करवाया गया हैं। हालंकि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। जरूरी जांच के बाद अस्पताल से छुट्टी हो जायगी। CM के भर्ती होने के बाद अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल प्रशासन और पंजाब सरकार ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया कि CM को अस्पताल में क्यों भर्ती कराना पड़ा है।  

वहीं दूसरी तरफ फोर्टिस अस्पताल के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार CM भगवंत मन को रुटीन चेकअप करवाने के लिए भर्ती करवाया गया. समाचार लिखे जाने तक जहां उनका चेकअप अभी चल रहा है। 

जानकारी अनुसार CM को इमरजेंसी में अस्पताल लाया गया है। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है। सूत्रों की माने तो इससे पहले AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के जेल से छूटने के बाद भगवंत मान के बीमार होने की बात सामने आई थी। फिर उन्हें दिल्ली वापस जाना पड़ा था। 

जिसके बाद बठिंडा में रैली के दौरान CM ने विरोधियों को जवाब देते हुए कहा था कि अगर मैं चलता हुआ बूट का फीता बांधने के लिए बैठ जाता हूं तो कहते हैं भगवंत मान गिर गया। बताओ यारो मैं ऐसे नहीं बैठता, मैं तो आपकी जड़ों में बैठूंगा। CM ने यह भी कहा कि यह आपका प्यार है। यह मेरे से नहीं डरते हैं।  

No comments