कपूरथला में ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, मौत ....
- पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्यवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा शव वारिसों को सौंपा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र में जालंधर-अमृतसर रेलमार्ग पर हमीरा के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है। घटना की सूचना मिलने के बाद ढिलवां के जीआरपी प्रभारी केवल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करवाई और पोस्टमार्टम के उपरांत शव वारिसों को सौंप दिया है।
जीआरपी से मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान 52 वर्षीय पाल सिंह पुत्र कश्मीर सिंह वासी गांव डैनविंड कपूरथला के रुप में हुई है। ढिलवां GRP प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि करतारपुर-हमीरा के मध्य गांव दयालपुर के नजदीक ट्रेन की चपेट में एक व्यक्ति आया है। वह तुरंत पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। वहीं घटना स्थल के समीप खड़ी एक बाइक की तलाशी लेने पर मृतक की जेब से मोबाइल फोन व आधार कार्ड मिला। जिसके आधार पर मृतक के परिजनों को सूचना दी गई।
वहीँ मृतक के बेटे आकाशदीप ने पुलिस को दिए गए ब्यान में बताया कि उसके पिता मेहनत मजदूरी का काम करते थे और सुबह जल्दी घर से निकल जाते थे। सुबह वह प्रतिदिन की भांति सुबह 5 बजे बाइक पर गए थे। वह ट्रेन की चपेट में कैसे आए यह नहीं मालूम। GRP ने मृतक के बेटे के ब्यानों पर कार्रवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों को सौंप दिया है।

.jpeg)













No comments