ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के अकाल गैलेक्सी कॉन्वेंट स्कूल में कराटे टूर्नामेंट प्रशिक्षण शिविर आयोजित ...

- चैंपियनशिप में कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी, लुधियाना, अमृतसर व पठानकोट के खिलाड़ी लेंगे भाग  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के अकाल गैलेक्सी कॉन्वेंट स्कूल में कराटे टूर्नामेंट प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें आगामी होने वाली प्रथम अकाल कराटे कप जो की 17 अक्टूबर 2024 को होने जा रही है एवं दित् ऑल गोजुरियो नेशनल कराटे चैंपियनशिप जो कि अप्रैल 2025 में आयोजित होगी उसके लिए अकाल गैलेक्सी कान्वेंट स्कूल के अध्यापक एवं अन्य स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया। 

कराटे कोच कैनजो गुरप्रीत रोजी सेठी ने बताया कि स्कूल प्रिंसिपल मोना गई सीनियर विंग प्रिंसिपल मधु शर्मा जूनियर विंग प्रिंसिपल गगनदीप कौर अकाल अकैडमी इंटरनेशनल की अध्यक्षता में यह प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इस चैंपियनशिप में कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी, लुधियाना, अमृतसर व पठानकोट के खिलाड़ी भाग लेंगे।   

बता दे कि टूर्नामेंट संबंधी अध्यापकों को ट्रेनिंग देने के लिए यह कैंप आयोजित किया गया। जिसमें कराटे कोच कैनजो गुरप्रीत रोजी सेठी एशियन गोल्ड मैडलिस्ट इंटरनेशनल कोच व प्रीक्षिक, कोच नैना नेशनल गोल्ड मैडलिस्ट व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की तरफ टूर्नामेंट संबंधी जानकारी दी गई। और टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए दिए जाने वाले सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया।  

इस मौके पर अकाल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के MD डॉ. सुखदेव सिंह जज ने अध्यापकों को अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी के साथ निभाने के लिए प्रेरित करते हुए अध्यापक को मेहनत एवं लगन के साथ काम करने के लिए उत्साहित किया। अकाल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के प्रेसिडेंट कुलविंदर सिंह जज असिस्टेंट डायरेक्टर सरदार प्रगट सिंह जज ने सारे स्टाफ को शुभकामनाएं दी।

No comments