ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस की नशा तस्करो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, 30 लाख की संपत्ति फ्रीज़ ...

- तस्करो को चेतावनी --- नशे से कमाए रुपयों से बनाई सम्पति को ऐसे ही फ्रीज़ किया जायगा 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला की सब डिवीज़न फगवाड़ा में पुलिस ने NDPS मामले के आरोपी की 30 लाख रुपये की संपत्ति को फ्रीज़ कर दिया है। और उसके सम्पति पर नोटिस भी चस्पां कर दिया है। इसकी पुष्टि मोके पर पहुंची SP फगवाड़ा रुपिंदर कौर भट्टी ने की है।  

जानकारी अनुसार फगवाड़ा के थाना सतनामपुरा में दर्ज केस के तहत आरोपी रामपाल पुत्र रमेश कुमार निवासी लामियां मुहल्ला फगवाड़ा तथा मीना सैनी पत्नी विजय कुमार की संपत्ति सक्षम प्राधिकारी के आदेश से सम्पति जब्त कर ली गई है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए SP रुपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि उक्त संपत्ति की कीमत 30 लाख रुपये है। फ्रीज़ करने के बाद कोई इसकी खरीद फरोख्त नहीं कर सकता है और न ही इसको कोई उपयोग कर सकता है। उन्होंने नशा तस्करो को चेतावनी देते हुए कहा कि नशे से कमाए गए रुपयों से बनाई गई सम्पति को ऐसे ही फ्रीज़ किया जायगा।  

No comments