पंजाब पुलिस के 5 कर्मी सस्पेंड, पढ़े क्यों .... ?
- लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए की लापरवाही. सस्पेंड कर्मियों में 3 थानेदार भी शामिल
खबरनामा इंडिया बबलू। जालंधर
पंजाब के जालंधर देहात पुलिस दवारा 5 पुलिस कर्मिओ को सस्पेंड कर और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने की खबर है। आरोप है कि उन्होंने लोगों की शिकायतों को लेकर लापरवाही बरती थी। जिसके बाद लोगों में रोष था। इसकी जानकारी जालंधर रूरल के SSP हरप्रीत सिंह खख ने सोशल मीडया X पर दी है।
बताया जा रहा है कि सस्पेंड किये कर्मिओ में ASI अवतार सिंह, कांस्टेबल बिक्रमजीत सिंह, HC भूपिंदर सिंह, कांस्टेबल आर्यनप्रीत सिंह और ASI जसविंदर सिंह शामिल हैं।
जानकरी अनुसार सस्पेंड किए 5 पुलिस कर्मिओ में 3 थानेदार हैं जबकि दो सिपाही व हलवदार पद पर है। जो काफी समय से ड्यूटी पर गैर हाजिर थे। सस्पेंड किए गए लावलपुर चौकी इंचार्ज को लोग बार-बार नशों से जुड़ी शिकायतें दे रहे थे। लेकिन शिकायतों पर कार्यवाही करने में लापरवाही बरती जा रही थी। और CASO ऑपरेशन में पकड़े गए आरोपी पर भी उचित कार्रवाई नहीं की गई। जिस को लेकर लोगों में रोष था।
इसी तरह भोगपुर थाने में ASI ने अपनी ड्यूटी को सही तरीके से नहीं किया। और नाकाबन्दी दौरान गलत व्यवहार किया। साथ ही दूसरी पार्टी पर राजीनामे का प्रेशर डाला। इस दौरान एक फौजदारी केस हुआ। जबकि लोहिया थाने में अवतार सिंह नाम के थानेदार ने 307 केस में जांच ढीली की। जिससे लोगों को इंसाफ मिलने में देरी हुई। SSP हरप्रीत सिंह खख ने कहा कि पुलिस कर्मिओ को सख्त हिदायत है कि लोगों को शिकायतों को सुने और ईमानदारी से कार्यवाही करे। जो भी अधिकारी और कर्मी नियम तोड़ेगा उस पर कार्रवाई होगी।
SSP ने यह भी बताया कि बडे़ दुख से कहना पड़ रहा है कि हमारी पुलिस लोगों की भावनाओं पर पूरी नहीं उतरती है। उन्होंने सभी मुलाजिमों को हिदायत दी है कि अपनी डयूटी को अच्छे तरीके से निभाए।















No comments