कपूरथला में पंचायती चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन 76 नामांकन....
- सरपंची के लिए 23 और पंची के लिए 53 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंचायती चुनाव के लिए 27 सितंबर से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन सरपंची के लिए 23 और पंची के लिए 53 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र भरा गया।
DC अमित कुमार पांचाल ने बताया कि नामांकन 4 अक्टूबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित स्थानों पर भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 5 अक्टूबर को होगी और 7 अक्टूबर को नामांकन पत्र वापस लिये जा सकेंगे। वोटिंग प्रक्रिया 15 अक्टूबर को होगी।
उन्होंने जिले के मतदाताओं से बिना किसी डर, लालच या भय के अपने वोट का प्रयोग करने की अपील की और कहा कि लोगों को वोटिंग में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए ताकि लोकतंत्र की बुनियादी इकाई पंचायतों के सफल चुनाव से लोकतंत्र और मजबूत हो सके।















No comments