पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, शपथ भी ली ...
- मंत्रिमंडल के 4 मंत्रियों और CM ने OSD को भी हटाया
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में CM भगवंत मान की आम आदमी पार्टी सरकार में ढाई साल के भीतर तीसरी बार कैबिनेट में बदलाव किया है। जिस क्रम ने 5 नए मंत्री शपथ ले रहे हैं। आज राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह दौरान पहले तरूणप्रीत सिंह, बरिंदर गोयल, जालंधर से बने विधायक मोहिंदर भगत, डॉ रावजोत सिंह और हरदीप मुंडिया ने शपथ ली है।
वहीँ इससे पहले रविवार को 4 मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी कर दी गई। कैबिनेट में बदलाव के बीच अचानक CM भगवंत मान ने अपने भरोसेमंद OSD ओंकार सिंह को भी हटा दिया है। हालाँकि इस को हटाए जाने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।
बता दे कि पंजाब में लोकसभा चुनाव में 13 में से AAP सिर्फ 3 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। और अब यह कैबिनेट में बदलाव को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालाँकि पंजाब में 18 मंत्री बन सकते हैं। आज 5 नए विधायकों को शपथ दिलाने के बाद मंत्रियों की गिनती 16 हो जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल के चलते हरदीप सिंह मुंडिया को रेवेन्यू विभाग, बरिंदर गोयल को माइनिंग विभाग, जालंधर से MLA मोहिंदर भगत को फ्रीडम फाइटर सहित 3 विभाग दिए गए हैं। वहीं तरुणप्रीत सिंह को इंडस्ट्री रूरल सहित 6 विभाग, डॉ रवजोत सिंह को लोकल बॉडी विभाग दिया गया है।















No comments