ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला नगर सुधार ट्रस्ट ने 15 संपत्तियां बेचकर जुटाए 6 करोड़ 6 लाख 8 हजार रुपए --चेयरमैन इंडियन

- संपत्तियों की ई-नीलामी से पूरी पारदर्शिता आई 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने 15 विभिन्न संपत्तियों का ई-नीलामी के माध्यम से 6 करोड़ 6 लाख 8 हजार रुपये खजाने में जमा करवाए हैं। इसकी जानकारी देते हुए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन गुरपाल सिंह इंडियन ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की जन-समर्थक और विकास-समर्थक नीतियों के कारण ही यह संभव हुआ है। पिछले दिनों हुई ई-नीलामी में एक आवासीय प्लॉट, 14 दुकानें और अन्य संपत्तियां शामिल थीं।

उन्होंने कहा कि हाउसिंग और शहरी विकास विभाग के तहत शहरी सुधार ट्रस्ट ने समाज के सभी वर्गों के लोगों को अपने सपनों की संपत्ति खरीदने का अवसर प्रदान किया है। चयरमैन इंडियन ने यह भी कहा कि इन संपत्तियों की नीलामी में आम जनता ने विशेष रूप से रिहायशी प्लॉटों में विशेष रुचि दिखाई है। शहरी ट्रस्ट की विभिन्न योजनाओं के तहत व्यपारक और आवासीय संपत्तियों की नीलामी के दौरान ट्रस्ट ने 15 संपत्तियां बेचने के लिए बोली लगाई गई, जिसमें ट्रस्ट ने सभी 15 संपत्तियां बेचकर करीब 6 करोड़ 6 लाख 8 हजार रुपये जुटाए है। 

ट्रस्ट के चेयरमैन गुरपाल सिंह इंडियन ने कहा कि लोग अब ई-बोली में हिस्सा ले रहे हैं, इससे भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से रोक लग गई है। उन्होंने कहा कि इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट कपूरथला द्वारा शहर का व्यापक विकास किया जा रहा है। इस मौके पर ट्रस्ट कार्यकारी अधिकारी केवलजीत कौर, एसडीओ मनप्रीत सिंह और JE राज कुमार आदि शामिल थे।  

No comments