ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब मंत्रिमंडल में होगा फेर-बदल --- 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, 5 नए चेहरे होंगे शामिल ...

- सोमवार शाम को राजभवन में होगा शपथ समारोह   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब      

file photo

पंजाब की आप सरकार के मंत्रिमंडल में सोमवार को फेरबदल होने जा रहा है। माना जा रह है कि इस फेरबदल में 4 मंत्रियों की छुट्टी होगी। और वहीं 5 नए चेहरे भी शामिल होंगे। इसी को लेकर कल शाम 5 बजे राजभवन में शपथ समारोह होगा। जिसमे नए चेहरो को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। 

वहीँ जालंधर वेस्ट के MLA मोहिंदर भगत ने एक मिडिया हॉउस को बताया कि उन्हें CM मान की कॉल आ गई है। वह कल सोमवार को दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं।  

पार्टी सूत्रों की माने तो मंत्रिमंडल से 4 मंत्रियों को बाहर जाना तय है। जिसमे बलकौर सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, ब्रह्म शंकर जिम्पा और अनमोल गगन मान शामिल हैं। सूत्र यह भी बताते है कि यह सभी मंत्री अपना इस्तीफा भी दे चुके हैं।  

जबकि हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, डॉ. रवजोत सिंह, तरनप्रीत सिंह सौंद और मोहिंदर भगत को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। यह सभी नेता कल शाम 5 बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे। 

बताने योग्य है कि काफी लंबे समय से प्रदेश में चर्चा थी कि मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। क्योंकि कुछ समय पहले हुए लोकसभा चुनाव में बरनाला से विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर सांसद बन गए हैं। उन्होंने अपने नामांकन पत्र के साथ इस्तीफा दे दिया था। 

वह सरकार में खेल मंत्रालय सहित कई अन्य जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। ऐसे में अब उनकी जगह मंत्रिमंडल में नया चेहरा शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा 4 और मंत्री बनाए जा सकते हैं। यह भी बता दे कि पंजाब सरकार के 30 महीने के कार्यकाल में मंत्रिमंडल में चौथी बार फेरबदल होने जा रहा है। अभी तक मंत्रिमंडल में CM भगवंत मान सहित 15 मंत्री हैं।  

No comments