ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में एक महिला SHO पर दातर से हमला, आरोपी काबू ....

 - दो गुटों में हुए झगडे के मामले में घटना स्थल पर गई थी SHO  

खबरनामा इंडिया संदीप। अमृतसर    

पंजाब के अमृतसर में कुछ बदमाशों ने वेरका थाने की महिला SHO पर हमला करने की खबर है। घायल महिला SHO एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हालाँकि घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को काबू कर लिया है। और अन्य आरोपिओ को काबू करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

DCP इन्वेस्टिगेशन हरप्रीत सिंह मंडेर के अनुसार गांव मुद्दल के पेट्रोल पंप के पास दो पक्ष आपस में लड़ाई कर रही थे। जब घटना की सूचना पुलिस को मिली तो SHO अमनजोत कौर पुलिस पार्टी के सहित मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर भी तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पुलिस टीम ने घटना स्थल मुख्य आरोपी सुखजीत सिंह फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सुखजीत आर्मी में जवान है और छुट्‌टी पर आया हुआ था।  

पुलिस ने थाना वेकरा में BNS की धाराओं 109, 121, 351, 132, 221, 191 के तहत FIR दर्ज की हैं। दो पार्टियों में जो आपस में झगड़ा हुआ था, उस मामले में भी अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है। 

जानकारी अनुसार घटना अमृतसर के वेरका थाने के अंतर्गत आने वाले गांव मुद्दल की है। बीती रात गांव मुद्दल में दो गुटों में झगड़ा हो गया। जिसकी सूचना वेरका थाने को दी गई। जिसके बाद वेरका थाने के SHO मौके पर पहुंचीं। रात का समय होने के कारण वह वर्दी में नहीं थीं। इस दौरान एक गुट ने महिला SHO पर हमला कर दिया। जानकारी यह भी है कि हमला करने वाले बदमाशों ने दातर के साथ SHO पर हमला किया। दातर उनके कान पर लगी। जिसके बाद वे गंभीर घायल हो गई। जिनको निजी अस्पातल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। 

No comments