पंजाब में बड़े स्तर पर निकाय कर्मिओ के तबादले, कपूरथला से 2 इंस्पेक्टर बठिंडा भेजे ...
- शहर में डायरिया फैलने को लेकर इंस्पेक्टर बठिंडा किये ट्रांसफर की चर्चा
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब सरकार ने लोकसभा चुनाव 2024 समाप्त होने के बाद सरकारी कर्मिओ और अधिकारिओ के तबादले करने शुरू कर दिए है। जिस क्रम में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारिओ की बदलियां की गई है। वहीँ आज स्थानीय निकाय विभाग में भी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिसमे कपूरथला से 2 सेनेटरी इंस्पेक्टर बठिंडा भेज दिए है। हालाँकि यह तबादले रूटीन में ही हुए है लेकिन चर्चा है कि शहर में बीते दिनों फैले डायरिया के मामले को लेकर इनको बठिंडा में ट्रांसफर किया गया है।
दूसरी तरफ पंजाब में इतने बड़े स्तर के तबादलों को लकेर कयास लगाए जा रहे हैं कि नगर निगम चुनाव और पंचायत चुनाव को लेकर भी यह बदलाव किए जा रहे हैं। पंजाब में नगर निगम चुनाव करीब दो साल से लंबित हैं।
जारी किये आदेशों में अमृतसर नगर निगम में तैनात लैंडस्केप अधिकारी यादविंदर सिंह को जालंधर नगर निगम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। अमृतसर नगर निगम में जेई सुखविंदर सिंह को तैनात किया गया है। इसके अलावा करीब 44 अधिकारियों को विभिन्न जिलों के नगर सुधार ट्रस्ट और नगर निगमों में भेजा गया है। कपूरथला में तैनात सेनेटरी इंस्पेक्टर नरेश कुमार और संजीव कुमार को कपूरथला से बदल कर बठिंडा में तैनात किया है।
- लिस्ट में देखे कौन से अधिकारी को कहां किया ट्रांसफर ...

.jpeg)
















No comments