कपूरथला पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश पर 4 STF कर्मिओ को किया काबू, 3 दिन के रिमांड पर ...
- वर्ष 2019 में NDPS का एक झूठा मामला करवाया था दर्ज
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला पुलिस ने एक पुराने NDPS मामले में माननीय हाईकोर्ट के आदेश पर STF के 4 कर्मिओ को काबू किया है। आरोप है कि इन्होने वर्ष 2019 में एक झूठा NDPS का मामला सिटी थाना में दर्ज करवाया था। काबू किये पुलिस कर्मिओ से पूछताछ करने के लिए 3 दिन का रिमांड भी अदालत से मिल गया है।
इसकी पुष्टि DSP सब डिवीजन हरप्रीत सिंह ने करते हुए बताया कि वर्ष 2019 में उक्त STF कर्मिओ ने एक झूठा मामला दर्ज करने को लेकर कुलदीप सिंह उर्फ सोनू द्वारा माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पटीशन दर्ज की थी। जिसे माननीय हाईकोर्ट द्वारा वर्ष 2023 अक्टूबर में डिस्पोज ऑफ कर STF मुलाजिमों पर मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। जहां पर 21 दिसंबर 2023 में 6 पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। जिनमें से अब 3 पुलिस मुलाजिमों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमे सब-इंस्पेक्टर सलविस्टर मसीह, कांस्टेबल गुरविंदर सिंह और कांस्टेबल शाम मसीह और हेड कांस्टेबल मेजर सिंह है।
जानकारी अनुसार वर्ष 2019 में STF की टीम जिसमें सब-इंस्पेक्टर सलविस्टर मसीह द्वारा कपूरथला के बाहरी क्षेत्र में कुष्ठ आश्रम के नजदीक एक युवक कुलदीप सिंह उर्फ सोनू से 20 ग्राम हेरोइन तथा 250 ग्राम अफीम बरामद करने का थाना सिटी में मामला दर्ज करवाया था। मामले में कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए 2 अन्य युवकों के मलें में नामजद किया गया था।
16 अप्रैल 2020 में पुलिस द्वारा चालान अदालत में पेश किया गया। जहां पर उक्त मुलाजिमों द्वारा कुलदीप सिंह उर्फ सोनू को उसके सर्विस स्टेशन से उठाकर लाने की बात कही थी। लेकिन मामले में आरोपी सोनू ने अदालत में CCTV फुटेज पेश कर पूरे मामलें को झूठा बता अदालत में पटीशन दायर की थी।
जिसके बाद अदालत ने मामलें की जांच जालंधर पुलिस से करवाई गई। 6 अक्टूबर 2023 को माननीय हाईकोर्ट ने गठित की गई SIT की रिपोट्स के अनुसार पटीशन डिस्पोज ऑफ करते हुए सोनू के पक्ष में फैसला देते हुए STF टीम पर मामला दर्ज करने के लिए तत्कालीन SSP राजबचन सिंह संधू को आदेश दिए गए थे।
DSP सबडिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि उक्त मामले में STF के 3 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया गया है। जहां से 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। जबकि हेड कांस्टेबल मेजर सिंह को कल अदालत में पेश किया जायगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

%20(1).jpeg)













No comments