RCF के सभी संगठनों ने की मांग --- तीन नए अपराधिक कानूनों को रद्द किये जाए ...
- सहायक कमिश्नर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
RCF बचाओ संघर्ष कमेटी द्वारा 3 अपराधिक कानूनों को रद्द करने के लिए मांग पत्र किरण शर्मा PCS सहायक कमिश्नर कपूरथला के माध्यम से देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा गया। बस्तीवादी विरासत से पीछा छुड़वाने के नाम पर लोकतांत्रिक देश को पुलिस राज बनाने के खिलाफ RCF कपूरथला की सभी मान्यता प्राप्त यूनियनों व एसोसिएशनों, RCF के सभी कर्मचारी संगठनों, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन करने के बाद सहायक कमिश्नर को देश के राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र सौंप कर तीनों अपराध कीनूनों को कानून को रद्द करने की मांग की गई।
RCF बचाओ संघर्ष कमेटी के नेता सर्वजीत सिंह ने कहा कि बस्तीवादी विरासत से पीछा छुड़वाने के नाम पर एक जुलाई 2024 को थोपे गए 3 नए आपराधिक कानून असल बस्तीवादी कानूनों की धार को और तीखा करेंगे। यह कानून इंसाफ की बजाय सजा के सिद्धांत पर आधारित हैं और यह बुनियादी मानवी अधिकारों के खिलाफ हैं।
संघर्ष कमेटी के नेता सर्वजीत सिंह ने कहा कि संकट के खिलाफ संघर्ष करते लोगों को दबाने के लिए ऐसे ही कानून बनाए गए हैं, और लोगों को कंट्रोल में रखने के लिए डरा कर रखने पर टेक रखी गई है। इन नए अपराधिक कानूनों के खिलाफ संयुक्त संघर्ष समय की जरूरत है।
\\\राजबीर शर्मा अध्यक्ष RCF मेंस यूनियन ने कहा कि 3 नए अपराधिक कानून बुनियादी मानवी, ट्रेड यूनियन, शांति पूर्ण संघर्ष करने जैसे बुनियादी अधिकारों पर हमला है। RCF बचाओ संघर्ष कमेटी इन कानूनों का पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने RCF के सभी कर्मचारियों को इस बेहद संवेदनशील मुद्दे पर भविष्य में तय किए जाने वाले प्रोग्रामों में बढ़ चढ़कर शामिल होने की अपील की।
मांग पत्र देने वाले संगठनों में मुख्य रूप में RCF एम्पलाईज यूनियन, RCF मेंस यूनियन, ऑल इंडिया एससी /एसटी एसोसिएशन, OBC एसोसिएशन, यूरिया RCF, IRTSA RCF, इंजीनियरिंग एसोसिएशन, फ्रंट अगेंस्ट NPS इन रेलवे, भारतीय पिछड़ा शोषित संगठन, भगवान वाल्मीकि नौजवान सभा, शहीद भगत सिंह विचार मंच आदि शामिल थे।
नेताओं में सर्वजीत सिंह, अमरीक सिंह, मनजीत सिंह बाजवा, राजवीर शर्मा, तालिब मोहम्मद, दर्शन लाल, जगतार सिंह, बलदेव राज, सुरजीत सिंह, सोहन लाल बैठा, जीत सिंह, अरविंद कुमार, भुपिन्दर सिंह, तरसेम सिंह, चंद्रभान, तथा श्री गुरुद्वारा सिंह सभा RCF, श्री सनातन धर्म सभा RCF, भारतीय पिछड़ा शोषित संगठन से सुरेश चन्द बोद्ध, आरके पॉल, शिरोमणी शहीद बाबा जीवन सिंह वेलफेयर सोसाइटी, भगवान बालमीकी नोजवान सभा, जसपाल सिंह चौहान, परवीन कुमार नाहर इत्यादि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।















No comments