कपूरथला के पत्रकार से 2.64 लाख की ऑनलाइन ठगी, 4 प्रदेशों के 5 ठगो पर FIR दर्ज ....
- क्रेडिट कार्ड से खरीदा ऑनलाइन गोल्ड, डिलीवरी के आधार पर आरोपिओ की हुई पहचान
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सबडिवीजन फगवाड़ा वासी एक सीनियर पत्रकार के क्रेडिट कार्ड से 2 लाख 64हज़ार 770 रुपए की ऑनलाइन ठगी होने की खबर है। हालाँकि इस मामले में जिला पुलिस ने 8 माह की तफ्तीश के बाद 4 प्रदेशो के रहने वाले 5 आरोपिओ के खिलाफ साइबर क्राइम थाना में धोखाधड़ी की धारा के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ASI मंजीत सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सब डिवीज़न फगवाड़ा वासी सीनियर पत्रकार इंद्रजीत मठारू ने बताया कि जनवरी 2024 में उनके तथा उनकी पत्नी के क्रेडिट कार्ड से किसी ने ऑनलाइन गोल्ड की खरीदारी की। जिस बारे उन्हें तब मालूम हुआ जब लगातार हुई कई ट्रांजैक्शन बारे उनको मोबाइल पर SMS आये। जबकि उनके क्रेडिट कार्ड घर में ही पड़े थे। जांच के उपरांत मालूम हुआ कि ऑनलाइन खरीद किये गोल्ड की डिलीवरी दिल्ली, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश के 5 लोगो को हुई थी। जिन्होंने उनके तथा उनकी पत्नी के क्रेडिट कार्ड से विभिन्न ट्रांजक्शन करते हुए 2 लाख, 64 हज़ार 770 की खरीदारी की गई है।
पीड़ित इंद्रजीत मथारू द्वारा इसकी शिकायत 10 जनवरी 2024 को एसएसपी कपूरथला को दी गई। जिला पुलिस ने तफिश करते हुए 8 महीने बाद कार्यवाही करते हुए साइबर थाना में 5 ठगो पर धोखाधड़ी की धारा के तहत FIR दर्ज की गई है। आरोपिओ की पहचान रविदास वासी जनकपूरी दिल्ली, मनीष झा वासी नजदीक सनातन धर्म मंदिर अंबाला हरियाणा, अविनाश गौतम वासी उत्तम नगर दिल्ली, आनंद राजपूत वासी सफदरगंज कानपुर नगर उत्तर प्रदेश और अंकित कुमार वासी न्यू चांदमारी मोतीहारी बिहार के रूप में हुई है।
इसकी पुष्टि की जांच अधिकारी ASI मनजीत सिंह ने करते हुए बताया कि सभी आरोपियों पर FIR दर्ज करने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

.jpeg)













No comments