ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाबी NRI लोगों के लिए पंजाब सरकार की पहल ..... ?

- दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब सरकार खोलेगी केंद्र, 24 घंटे मिलेगी सुविधा  

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब     

दिल्ली इंदिरा गाँधी एयरपोर्ट पर आने वाले NRI और पंजाबियों की सुविधा के लिए पंजाब सरकार ने पहल कदमी करते हुए एयरपोर्ट पर एक विशेष सुविधा केंद्र खोलने की गतिविधि की जा रही है। इस की घोषणा सीएम भगवंत मान ने करते हुए कहा कि यह केंद्र एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर बनाया जाएगा। इस केंद्र में 2 इनोवा कारें होंगी। जो कि पंजाब भवन और आसपास की अन्य जगहों पर यात्रियों की स्थानीय आवाजाही में मदद के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।  

इसके अलावा अगर पंजाबियों को किसी तरह की परेशानी होती है तो उनकी पूरी मदद की जाएगी। इसके लिए पंजाब सरकार ने कुछ समय पहले एक निजी कंपनी के साथ समझौता किया है। CM मान ने कहा कि जल्द ही यह केंद्र अपना काम शुरू कर देगा। 

जानकारी अनुसार सरकार द्वारा खोले जा रहे केंद्र में लोगों को फ्लाइट्स, कनेक्टिंग फ्लाइट्स, टैक्सी सेवाओं, खोए हुए सामान और हवाई अड्डे पर आवश्यक किसी भी अन्य सहायता के लिए मदद मिलेगी। जबकि आपात स्थिति में उपलब्धता के आधार पर पंजाब भवन और दिल्ली में कुछ कमरे यात्रियों या उनके रिश्तेदारों के लिए मुहैया किए जाएंगे। वहीँ तैनात किए जाने वाले युवा स्टाफ अंग्रेजी और हिंदी के अलावा पंजाबी अच्छी तरह जानते होंगे। लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी। 

पंजाब सरकार की तरफ से सुविधा सेंटर के लिए नंबर भी जारी किया गया है। लोग फोन कर भी वहां पर दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जान पाएंगे। इसके लिए उन्हें हेल्पलाइन नंबर पर 011-61232182 पर संपर्क करना होगा।   

No comments