ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पिता व बेटी की मौत, माँ -बेटी घायल .....

- गांव ताशपुर के नजदीक हुई घटना सीचेवाल के सेवादारों ने अस्पताल पहुँचाया   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में  गांव ताशपुर के नजदीक एक बाइक को अज्ञात वाहन दवारा टक्कर मारने की खबर है। इस हादसे में बाइक पर सवार दंपत्ति और उनके दो बच्चे गंभीर घायल हुए है। सभी घायलों को संत बलबीर सिंह सीचेवाल के सेवादारों दवारा इलाज के लिए सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां ड्यूटी डाक्टर ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य तीन घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद कपूरथला के सिविल अस्पताल रैफर कर दिया गया है।   

इसकी पुष्टि करते हुए जाँच अधिकारी मेजर सिंह ने बताया कि घायलों की स्थिति को देखते हुए कपूरथला सिविल अस्पताल से भी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। और इसी दौरान एक 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है।    मृतक की पहचान संदीप सिंह और उसकी बेटी कोहिनूर के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान जगनदीप कौर पत्नी संदीप सिंह व हरलीन के रूप मे हुई है।  

घायलों की रिश्तेदार महिला मनदीप कौर के अनुसार दोपहर को संदीप सिंह अपनी पत्नी जगनदीप कौर व दोनों बेटियों के साथ बाइक पर सवार होकर तरनतारन अपने ससुराल जा रहा था। जब वह सुल्तानपुर लोधी- लोहिया खास रोड पर गांव ताशपुर के नजदीक पहुंचे तो किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमे वह सभी बुरी तरह से घायल हो गए। अज्ञात वाहन चालक दुर्घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।  

वहीं पास से गुजर रहे संत बलबीर सिंह सीचेवाल के सेवादारों ने सभी घायलों को अपने वाहनों पर बैठाकर उपचार के लिए सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने संदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य तीनों घायलों की हालत चिंताजनक बताई तथा प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से कपूरथला के सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया।  

कपूरथला सिविल में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने तीनों घायलों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते पारिवारिक सदस्यों की सहमति से तीनों घायलों को रेफर कर दिया लेकिन रस्ते में ही 7 वर्षीय कोहिनूर की भी मौत हो गई है।   

No comments