कपूरथला पहुंचे DIG नवीन सिंगला --- बोले, 80 प्रतिशत क्राइम के मामलों में पुराने अपराधी शामिल ....
- ईगल-5 के तहत जिला पुलिस ने चलाया सर्च आपरेशन
- DIG बोले, अप्राधिओं की धरपकड़ को सर्विलांस बढ़ाएगी जाएगी, आपरेशन में 24 आरोपी पकड़े
- पुराने मामलों के 14 आरोपी गिरफ्तार किए, 10 संदिग्ध किए गए राउंडअप
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
जालंधर रेंज के नवनियुक्त DIG नवीन सिंगला ने आज कपूरथला में पहुँच CASO और ईगल-5 के तहत चलाए गए ऑपरेशन का जायजा लिया और कहा कि 80 प्रतिशत क्राइम के मामलों में पुराने अपराधी शामिल हैं। इनकी धरपकड़ के लिए रेंज के अधीन आते दोआबा के जिला जालंधर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) व कपूरथला में पुलिस सर्विलांस बढ़ाई जाएगी। जिससे इन्हें पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।
DIG नवीन सिंगला आज जिला कपूरथला में CASO और ईगल-5 के तहत चलाए गए विशेष आपरेशन का जायजा लेने के लिए आए थे। इस दौरान वह थाना सिटी कपूरथला में मीडिया से मुखातिब हुए। उनके साथ SSP कपूरथला वत्सला गुप्ता भी मौजूद रही।
DIG नवीन सिंगला ने बताया कि ईगल-5 तहत विशेष आपरेशन चलाया गया। जिसके तहत नशे के लिए बदनाम हॉटस्पाट में चेकिंंग की। जालंधर में 10, होशियारपुर में 12 व कपूरथला में 10 हाटॅस्पाट हैं, जहां पर सर्च आपरेशन चलाया गया। जिला कपूरथला के कपूरथला, फगवाड़ा, सुल्तानपुर लोधी व भुलत्थ में सर्च के दौरान पुराने मामलों के 14 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। जबकि 10 संदिग्ध को राउंड अप किया।
उन्होंने बताया कि इस सर्च दौरान ड्रग बरामदगी का डेटा बाद में मीडिया से शेयर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी ज्वाइनिंग नई है। जालंधर रेंज को क्राइम व नशामुक्त बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने ड्रग पैडलर्स को ताकीद है कि वह अपना काम छोड़ दें, अन्यथा पुलिस उनके पकड़कर जेल में डाल देगी। लॉ एंड आर्डर की स्थिति को किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
इस मौके पर एसपी-नारकोटिक्स मनजीत सिंह, डीएसपी सब-डिवीजन हरप्रीत सिंह, डीएसपी लखबीर सिंह व थाना सिटी के एसएचओ संजीवन जसवाल मौजूद थे।
















No comments