ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई -- एक JCB और 4 ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद, FIR दर्ज ....

- माइनिंग विभाग तथा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन करते हुए मंड बुताला में की छापेमारी   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला जिले में अवैध माइनिंग के खिलाफ की जा रही विभाग की कार्यवाही के चलते माइनिंग विभाग तथा ढिलवां पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन करते हुए मंड बुताला दरिया के धुस्सी बांध के नजदीक छापेमारी एक JCB मशीन तथा चार ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया है। और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना दिलवा में FIR दर्ज भी कर ली गई है।  

इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ASI मूरता सिंह ने करते हुए बताया कि माइनिंग कर रहे लोग मोके से फरार हो गए थे। जिनकी पहचान के लिए कब्जे में ली गई मशीनरी के चैसी नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की जा रही है। फिलहाल अभी कोई भी आरोपी काबू नहीं हुआ है।  

मिली जानकारी के अनुसार माइनिंग इंस्पेक्टर शुभम कुमार और पुलिस पार्टी के साथ अवैध माइनिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहीम में दरिया के नजदीक मंड बुताला में गश्त कर रहे थे। जब वह धुस्सी बांध के नजदीक पहुंचे तो देखा कुछ लोग JCB मशीन दवारा अवैध माइनिंग कर रहे थे। विभाग के अधिकारियों तथा पुलिस को देख मशीनरी के ड्राइवर मौके से फरार हो गए। और पुलिस टीम ने मोके से 4 ट्रैक्टर ट्राली तथा एक JCB मशीन को कब्जे में ले लिया।  

जांच अधिकारी ASI मूरता सिंह ने बताया कि मोके से कब्जे में ली गई मशीनरी में एक जेसीबी मशीन जिसका नंबर (PB-09-AK-7863), 2 स्वराज ट्रैक्टर बिना नंबर और 2 महिंद्रा ट्रैक्टर ट्रॉली है। जिनके चैसी नंबर तथा इंजन नंबर के आधार पर मालिकों की पहचान की जा रही है।  

वही ASI मूरता सिंह ने बताया कि माइनिंग विभाग के JE कम माइनिंग इंस्पेक्टर शुभम कुमार के बयान के आधार पर थाना ढिलवां में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।  

No comments