पानी की टंकी पर चढ़े दम्पति ने दी टंकी से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी ... ?
- ट्रेवल एजेंट ने यूके भेजने के नाम पर की 10 लाख की ठगी, कई घंटे की मशक्क्त के बाद दोनों को नीचे उतारा
खबरनामा इंडिया, कुलदीप। पंजाब
पंजाब के लुधियाना में किसी ट्रेवल एजेंट से 10 लाख रूपये की ठगी का शिकार हुए एक दंपती आज मॉडल टाउन क्षेत्र में एक पानी की टंकी पर चढ़ गया है। उक्त दंपती को टंकी पर चढ़ा देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। टंकी पर चढ़े दम्पति की पहचान धुरी के रहने वाले हरदीप सिंह और उसकी पत्नी अमनदीप कौर के रूप में हुई है।
हालाँकि मौके पर पहुंची पुलिस ने टंकी पर चढ़े दम्पति को काफी समय तक समझाने का प्रयास किया। और पुलिस ने दंपती से फोन पर बात की और उन्हें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर दंपती को टंकी से उतार लिया गया है।
बता दे कि दोपहर को टंकी पर चढ़े व्यक्ति ने चिल्लाते हुए बताया कि ग्लोबल नाम की ट्रैवल कंपनी के एजेंट ने उससे 10 लाख रुपए विदेश भेजने के नाम पर ठग लिए हैं। वह कई दिनों से चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी सुनवाई रही नहीं हो रही। इसी कारण आज परेशान होकर उन्होंने टंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने का फैसला किया हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची पुलिस उक्त दम्पति को टंकी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं। घटना स्थल पर एसीपी जतिन बंसल भी पहुंचे है।
दम्पति के पिता धुरी वासी गुरमेल सिंह ने बताया कि उनके बेटे हरदीप सिंह और बहू अमनदीप कौर ने यूके जाना था। दोनों ने जनवरी में फाइल लगाई थी। यूके भेजने के लिए एजेंट से कुल 26 लाख में सौदा हुआ था। उस वक्त इमिग्रेशन के प्रबंधकों ने कहा था कि वीजा लगने के बाद पैसे देने है। दूसरे महीने उन लोगों ने पैसे की मांग की। उन्होंने 10 लाख रुपए बैंक से कर्ज लेकर इमीग्रेशन प्रबंधकों को दिए। पैसे लेने के बाद उन्हें वीजा के नाम पर गुमराह किया जाने लगा।
गुरमेल सिंह के अनुसार पुलिस कमिश्नर दफ्तर में भी शिकायत भी की थी। जिसके बाद मामला धुरी पुलिस को भेज दिया। धुरी पुलिस सहयोग नहीं दे रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आज अगर आरोपी ट्रैवल एजेंट पर कार्रवाई नहीं हुई तो दोनों आत्महत्या कर लेंगे।
वहीँ ACP जतिन बांसल के अनुसार जिस इमिग्रेशन मालिकों के साथ टंकी पर चढ़े दंपती का विवाद है। उसे जल्द सुलझा लिया जाएगा। हरदीप और अमनदीप ने इमीग्रेशन मालिकों पर ठगी के आरोप लगाए है।















No comments