ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने चोरी और लूटपाट करने वाले दो युवकों को किया काबू, FIR दर्ज ...

- सिटी थाना पुलिस ने आरोपी से एक स्कूटी भी की बरामद, पूछताछ जारी  

 खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान डेरा बाबा ज्ञाननाथ के समीप चोरी की स्कूटी पर लूटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे दो युवकों को काबू किया है। जिनके खिलाफ पुलिस ने थाना सिटी में विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए SHO संजीवन जस्वाल ने बताया कि काबू किये चोरों से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि पूछताछ में कई अहम खुलासें हो सकते है। 

SHO संजीवन ने बताया कि ASI बलदेव सिंह पुलिस टीम सहित डेरा राधा स्वामी सत्संग घर के समीप मौजूद थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि जशनप्रीत सिंह वासी मोहल्ला किलेवाला व सुमित उर्फ सलमान निवासी गली नं.2 संतपुरा चोरी व लूटपाट करने के आदी है। वह दोनों चोरी की स्कूटी पर सवार होकर लूटपाट करने के लिए अमृतसर चुंगी की तरफ से जम्मू पैलेस कुष्ट आश्रम की ओर आ रहे है। यदि अभी कुष्ट आश्रम के समीप नाकाबंदी की जाए तो दोनों चोरों को रंगे हाथ काबू किया जा सकता है।  

पुलिस ने सूचना के आधार पर डेरा बाबा ज्ञाननाथ मोहल्ला मेहताबगढ़ के समीप पहुंच कर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरु कर दी। तभी कुष्ट आश्रम की तरफ से दो युवक एक्टिवा स्कूटी नंबर पीबी08सीके1874 पर आते दिखाई दिए। जोकि पुलिस टीम को देख कर घबरा गए और पीछे की तरफ मुड़ने लगे। तभी स्कूटी स्लिप हो गई। जिस कारण दोनों युवक गिर पड़े।  

पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर पीछा कर दोनों युवकों को काबू कर लिया। जब उनसे स्कूटी के कागजात मांगे गए तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सके। सख्ती से पूछने पर उन्होंने माना कि उक्त स्कूटी चोरी की है। जोकि उन्होंने कुछ दिन पहले पुरानी सब्जी मंडी से चोरी की थी। पुलिस ने दोनों चोरों के खिलाफ धारा 379, 411 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर कार्रवाही शुरु कर दी है। पुलिस चोरों से पूछताछ कर रही है। संभावना है कि उनसे और भी कई अहम खुलासें हो सकते है।  

No comments