ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में इंस्टाग्राम पर फेक ID बना एक युवती को ब्लेकमेल करने के आरोप में 4 पर FIR ....

- आरोपिओ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कर रही छापेमारी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला की थाना कोतवाली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर युवती को तंग परेशान व ब्लेकमेल करने के आरोप में 4 युवकों के खिलाफ धारा 354ए, 354डी आईपीसी, 67-आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज की है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

जसविंदरपाल सिंह निवासी गांव गोरे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आकाशदीप सिंह, हरमन, गुरविंदर सिंह निवासी गांव गोरे व अरमान कुमार निवासी गांव देवलावाल ने इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर मेरी बेटी को तंग परेशान व ब्लेकमेल करते है।  

जब बेटी ने मुझे बताया तो इस संबंधी पुलिस को शिकायत दे दी गई। कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर 4 आरोपियों ( आकाशदीप सिंह, हरमन, गुरविंदर सिंह व अरमान कुमार ) के खिलाफ धारा 354ए, 354डी आईपीसी, 67-आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपिओ की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। 

No comments